भारत ने अमरीका के प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं किया है – अमरीका के ट्रेज़री विभाग के उपमंत्री ने दिलाया भरोसा

मुंबई – अमरीका ने रशिया पर लगाये प्रतिबंधों का भारतीय कंपनियों ने उल्लंघन किया होने का एक भी सबूत नहीं है, ऐसा भरोसा अमरीका ने दिलाया है। भारत के दौरे पर आये अमरीका के ट्रेज़री विभाग के उपमंत्री वॉली एडायमो ने यह ऐलान करके इसपर छेड़े विवाद पर पर्दा गिराया दिख रहा है। रशिया से भारत जो ईंधन की ख़रीद कर रहा है, उससे जुड़े उत्पादों की निर्यात अमरीका को की जा रही है। इससे अमरीका भारत पर नाराज़ है, ऐसा दावा रिज़र्व्ह बैंक के डेप्युटी गवर्नर मायकल महापात्रा ने किया था। लेकिन इस मामले में एडायमो ने ही खुलासा करके इस विवाद को ख़त्म किया दिख रहा है।

प्रतिबंधों का उल्लंघनयुक्रेन का युद्ध भड़कने के बाद अमरीका ने रशिया पर प्रतिबंध लगाये थे। लेकिन युरोपीय देश रशियन ईंधन पर निर्भर हैं, इस बात को मद्देनज़र रखते हुए अमरीका ने, रशिया की ईंधन निर्यात पर लगाये प्रतिबंधों का झटका अपने मित्रदेशों को नहीं लगेगा, इसके एहतियात बरते थे। इसी कारण, युक्रेन के युद्ध के बाद रशिया से ईंधन की ख़रीद बढ़ानेवाले भारत पर अमरीका प्रतिबंध नहीं लगा सकी। लेकिन भारत रशिया से ईंधन की ख़रीद ना करें, इसके लिए अमरीका ने दबाव बढ़ाया था। भारत ने उसे नज़रअन्दाज़ किया था। ऐसी स्थिति में रिज़र्व बैंक के डेप्युटी गवर्नर मायकल महापात्रा ने, रशिया से ख़रीदे हुए ईंधन से तैयार हुए कुछ उत्पादों की निर्यात अमरीका को की गयी होने की जानकारी देकर, इससे अमरीका भारत पर नाराज़ है, ऐसा कहा था।

अमरीका-भारत संबंधों पर इसका असर हो सकता है, ऐसी चिंता व्यक्त की जा रही है, ऐसे में, अमरीका के ट्रेज़री विभाग के उपमंत्री वॉली एडायमो ने ऐसा घोषित किया कि भारतीय कंपनियों ने अमरीका के प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं किया है। इस मामले में एक भी सबूत नहीं है, यह बताकर उन्होंने इस मुद्दे को ख़ारिज़ किया है। वॉली एडायमो ने, मुंबई की आईआईटी की भेंट करते समय संवाददाताओं के साथ की बातचीत में ये बयान किये। बता दें, एडायमो समेत अमरीका का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर आया होकर, उनके इस दौरे में, दोनों देशों के व्यापारी सहयोग को अधिक व्यापक बनाने पर गहराई से चर्चा होगी।

अमरीका का यह प्रतिनिधिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात करनेवाला है। साथ ही, युक्रेन के युद्ध के संदर्भ में भारत के प्रतिनिधियों के साथ अमरीका का यह प्रतिनिधिमंडल चर्चा करनेवाला होने के दावे किये जाते हैं। लेकिन उसका विवरण अभी भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। एडायमो एवं उनके सहयोगी भारतीय उद्यमियों से भी मुलाक़ात करनेवाले हैं, ऐसा कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.