जम्मू-कश्मीर नियंत्रणरेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी को भारत का क़रारा जवाब; ७ पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

नई दिल्ली, दि. २१ (वृत्तसंस्था)- ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के बाद जम्मू-कश्मीर की नियंत्रणरेखा पर हमेशा गोलीबारी करते रहनेवाली पाकिस्तानी सेना को भारत से मुँहतोड़ जवाब मिला है| हिरानगर सेक्टर की नियंत्रणरेखा पर ‘बीएसएफ’ ने की गोलीबारी में पाकिस्तानी रेंजर्स के सात जवान और एक आतंकवादी ढेर हुए हैं| गुरुवार के दिन नियंत्रणरेखा से छह आतंकवादियों ने घुसपैंठ करने की कोशिश की थी| लेकिन सतर्क भारतीय जवानों ने आतंकवादियों की यह कोशिश नाकाम कर दी| पाकिस्तान भारत द्वारा किये गये सर्जिकल स्ट्राईक का बदला लेने की लिए जान की बाज़ी लगा रहा है, यह इससे स्पष्ट होता है|

पाकिस्तानीपिछले कई हफ्तों से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर की नियंत्रणरेखा पर ज़ोर से गोलीबारी कर रहा है| कथुआ जिले के हिरानगर सेक्टर में, पाकिस्तानी सेना से पिछले चार दिनों से शुरू गोलीबारी और भी बढ़ गयी है| गोलीबारी के साथ मॉर्टर्स का हमला करते हुए पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत को उक़साया जा रहा है| इस गोलीबारी में ‘बीएसएफ’ का एक जवान घायल हुआ था| इसके बाद ‘बीएसएफ’ ने पाकिस्तान को मुँहतोड़ जवाब दिया और इस गोलीबारी में ‘पाकिस्तान रेंजर्स’ के लगभग सात जवान मारे गये| घुसपैंठ की कोशिश में रहनेवाला एक आतंकवादी ‘बीएसएफ’ की गोलीबारी में ढेर हो गया| सर्जिकल स्ट्राईक के बाद भारत ने पाकिस्तान को दिया यह सबसे बड़ा क़रारा जवाब माना जा रहा है|

यहाँ के सीमावर्ती इलाके में पाकिस्तान की गोलीबारी शुरू रहते वक्त, स्थानिक लोगों को उनके मकान ख़ाली करने की सूचना ‘बीएसएफ’ के तरफ़ से दी गयी| पाकिस्तान की गोलीबारी का निशाना लोगों की बस्ती पर है, यह सामने आ रहा है| इसी कारण कोई ज़ोख़म न उठाते हुए यहाँ के लोगों को स्थानांतरित किया जा रहा है, यह कहा जा रहा है|

पाकिस्तान से शुरू गोलीबारी के पिछे विफलता है, यह सामने आ रहा है| ख़ासकर नियंत्रणरेखा पर से आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करवाने के लिए पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी की जा रही है| लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है| सतर्क भारतीय जवान पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों की ये कोशिशें विफल कर रहे हैं|

इस दौरान, ‘मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ क्या कर रहा था?’ यह सवाल पूछा जा रहा है| इससे आतंकवादियों की घुसपैंठ के लिए पाकिस्तानी सेना सहायता कर रही है, यह फिर से सामने आया है|

गुरुवार के दिन पाकिस्तान रेंजर्स की नियंत्रणरेखा पर गोलीबारी शुरू थी| लगभग छह आतंकवादियों ने घुसपैंठ की कोशिश की| लेकिन भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी करने के बाद वे आतंकवादी भाग गए थे| गोलीबारी में घायल हुए एक आतंकवादी को उसके साथीदार खींचकर ले जा रहे होने की तस्वीरें थर्मल कॅमेरे में से खींची गयी हैं|

इसी बीच ‘पीओके’ में हुए सर्जिकल स्ट्राईक का बदला लेकर अपना खोया हुआ सम्मान वापस पाने के लिए पाकिस्तानी सेना जानतोड़ मेहनत कर रही है| पिछले कई दिनों से नियंत्रणरेखा पर शुरू हुई गोलीबारी और घुसपैंठ की असफल कोशिशें यही बात साबित कर रही हैं|

जम्मू-कश्मीर अशांत और अस्थिर रखने के पाकिस्तान के मनसूबे अब असफल होते दिखायी दे रहे हैं| ऐसे में, निराश पाकिस्तान द्वारा आनेवाले समय में भी ऐसे ही प्रयास किये जाने की संभावना विश्‍लेषकों द्वारा जतायी गयी है|

पाकिस्तान के इन प्रयासों के चलते, जम्मू-कश्मीर में छिपे बैठे आतंकवादियों को मारने के लिए भारतीय सेना ने विशेष अभियान हाथ लिया है| इस वजह से, जम्मू-कश्मीर में घातपात करके पूरी दुनिया का ध्यान बटौरने की आतंकवादियों की हरक़त नाक़ाम हुई है| वहीं, कश्मीर मसले पर राजनीतिक स्तर पर मिली विफलता की वजह से भी पाकिस्तान काफी निराश होते हुए दिखाई दे रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.