तुर्की के साथ जारी तनाव की पृष्ठभूमि पर ग्रीस के अमरीका, सौदी अरब और इस्रायल के साथ युद्धाभ्यास

अथेन्स – भूमध्य समुद्री क्षेत्र में तुर्की ने वर्चस्व स्थापित करने की गतिविधियाँ जारी होते हुए ग्रीस ने इसके विरोध में बड़ी आक्रामक भूमिका अपनाई है। तुर्की की गतिविधियों को शह देने के लिए ग्रीस ने अमरीका के साथ कई प्रमुख देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। इसी के तहत ग्रीस लगातार संयुक्त युद्धाभ्यास में शामिल हो रहा है। बीते सात दिनों के दौरान ग्रीस ने अमरीका, सौदी अरब और इस्रायल के साथ युद्धाभ्यास करने की बात सामने आयी है। ग्रीस और सौदी के युद्धाभ्यास पर तुर्की ने तीव्र प्रतिक्रिया दर्ज़ की है और इस पर राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन ने नाराज़गी भी व्यक्त की है।

Saudi-Greece-military-exerciseतुर्की ने बीते कुछ वर्षों से खाड़ी क्षेत्र के साथ भूमध्य समुद्री क्षेत्र में आक्रामक गतिविधियाँ शुरू की हैं। तुर्की ने बीते वर्ष ग्रीस की सीमा के द्विपों पर अपना हक जताकर र्इंधन क्षेत्र में खोज कार्य करने के लिए अपने जहाज़ और युद्धपोत रवाना किए थे। इसके बाद भूमध्य समुद्री क्षेत्र में तनाव बढ़ा है और ग्रीस ने तुर्की को रोकने के लिए अन्य देशों से सहयोग प्राप्त करना शुरू किया है। इसमें अमरीका और यूरोपिय देशों के अलावा इस्रायल, सौदी अरब, इजिप्ट और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का भी समावेश है।

Saudi-Greece-military-exerciseअमरीका, इस्रायल, फ्रान्स एवं ‘यूएई’ के साथ ग्रीस ने रक्षा समझौते किए हैं और इजिप्ट एवं सौदी अरब के साथ सामंजस्य समझौते करने की दिशा में बातचीत शुरू की है। भूमध्य समुद्र में आयोजित हो रहे युद्धाभ्यास एवं इसमें देखा जा रहा ग्रीस का समावेश इसी सहयोग का हिस्सा समझा जा रहा है। बीते हफ्ते इस्रायल की नौसेना ने ‘नोबल दिन’ नामक संयुक्त युद्धाभ्यास का आयोजन किया था। इसमें ग्रीस के साथ सायप्रस और फ्रान्स भी शामिल हुए थे।

शुक्रवार के दिन अमरीका की विमान वाहक युद्धपोत ‘ड्वाईट डी आयसेनहॉवर’ अपने ‘कैरिअर स्ट्राईक ग्रूप’ के साथ ग्रीस के करीबी भूमध्य समुद्री क्षेत्र में दाखिल हुई। इसके बाद शनिवार से अमरीका और ग्रीस की नौसेनाओं का व्यापक युद्धाभ्यास शुरू हुआ और Saudi-Greece-military-exerciseइसमें ग्रीस की प्रगत विध्वंसक ‘प्सरा’, दो पनडुब्बियां और लड़ाकू विमान भी शामिल हुए। नौसेना के युद्धाभ्यास के बाद ग्रीस के लड़ाकू विमान अमरिकी हवाई सेना के साथ हवाई युद्धाभ्यास करेंगे, यह जानकारी ग्रीक सूत्रों ने साझा की।

इसी बीच, सौदी अरब की वायुसेना का दल शनिवार के दिन ग्रीस के क्रेटे द्विप पर दाखिल हुआ। सौदी अरब ने अपने छह ‘एफ-१५सी’ लड़ाकू विमान युद्धाभ्यास के लिए रवाना किए हैं। ग्रीस और सौदी अरब के संयुक्त हवाई युद्धाभ्यास का यह पहला अवसर है। सौदी अरब और ग्रीस के इस संयुक्त युद्धाभ्यास पर तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने नाराज़गी जताई है और यह बड़ी निराशा की बात होने का बयान किया। साथ ही हम इस मुद्दे पर सौदी अरब से बातचीत करेंगे, यह बयान भी एर्दोगन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.