पर्शियन खाडी की गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर सोने का दाम प्रति औंस १,४०० डॉलर्स तक उछला

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन/न्यूयॉर्क: ईरानी मिसाइलों से अमरिकी ड्रोन गिरने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव से भरे हालात अधिक बिगड़ना शुरू हुआ है और उसका असर वित्त व्यवस्था पर होता दिख रहा है| अनिश्चित समय में सुरक्षित निवेश के तौर पर पहचाने जानेवाले सोने के दामों ने शुक्रवार को १४०० डॉलर्स प्रति औंस तक उछाल लिया है और यह नया विक्रम दर्ज हुआ है| शुक्रवार को हुए व्यवहारों में सोने के दामों में १४१५ डॉलर्स प्रति औंस तक उछाल हुआ है और ६ वर्षों के बाद सोने के दामों का यह उच्चतम स्तर देखा गया है|

बुधवार को अमरिका की फेडरल रिजर्व ने ब्याज दामों में कटौती करने के संकेत देने के बाद गुरुवार को सोने के दामों में १.८ फीसदी बढ़ोतरी हुई है और वह १३८१ डॉलर प्रति औंस तक (२८.३५ ग्राम) उछला| फेडरल रिजर्व के बाद यूरोपियन सेंट्रल बैंकने भी ब्याज दरों में कटौती की आशंका जताई है| तथा जापान के केंद्रीय बैंक से वित्त व्यवस्था की गति कायम रखने के लिए अतिरिक्त सहायता विचाराधीन होने की बात कही है| केंद्रीय बैंक के इस निर्णय की वजह से प्रमुख चलन के मूल्यों में उथल-पुथल शुरू हुई है और निवेशकारों ने अपना मोर्चा शेयर बाजार के साथ अन्य निवेश की तरफ मोड़ना शुरू किया है|

इसमें सोने का भी समावेश होने से गुरुवार के दामों में हुई उछाल आगे कायम रहेगी, ऐसे संकेत दिए गए थे| इस दौरान पर्शियन खाड़ी क्षेत्र में अमरिका के ड्रोन पर ईरानी मिसाइलों के हुए हमले की खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली फैलाई है और अमरिका से तीव्र प्रतिक्रिया उमड़ रही है| अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान ने बहुत बड़ी गलती करने की बात कहकर संभाव्य लष्करी कार्रवाई के संकेत दिए हैं| जिसकी वजह से आर्थिक स्तर पर बहुत बड़ी उथल-पुथल शुरू हुई है और ईंधन के साथ मूल्यवान धातुओं के दामों में जबरदस्त उछाल हुआ है|

गुरुवार को सोने का दाम १३८५ डॉलर्स प्रति औंस के पास पहुंचा था| खाड़ी क्षेत्र के तनाव की पृष्ठभूमि पर इन दामों ने सीधे १४०० डॉलर्स तक उछाल लिया है| अमरिकी बाजार में सोने के दाम लगभग १४१५.४० प्रति औंस तक उछले दिखाई दिए| सोने की कीमतों में ऐसी जबरदस्त उछाल होनेवाली घटना २०१३ के बाद पहली बार हो रही है| सोने के दामों ने १४०० डॉलर्स का स्तर २०१३ के बाद पहली बार पार किया है|

शुक्रवार को व्यवहार बंद होते समय सोने के दाम १३९७ डॉलर्स तक नीचे आए हैं| फिर भी उछाल की आशंका कायम होने का दावा विश्‍लेषकों ने व्यक्त किया है| कई विशेषज्ञ तथा विश्‍लेषकों ने अब सोने के दामों के नए विक्रमी स्तर इसके आगे १७०० डॉलर्स तक दिखाई दे सकते है, ऐसा खतरनाक अंदाजा जताया है|

खाड़ी क्षेत्र में बने तनाव के साथ, फेडरल रिजर्व एवं अन्य केंद्रीय बैंकों की नीति, अमरिका-चीन व्यापारयुद्ध, ब्रेक्जिट को लेकर होनेवाली अनिश्चितता यह घटक सोने के दामों में बढ़ोतरी का सत्र कायम रखेगी, ऐसा दावा किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.