देश में प्राप्त हो रही असफलता और लोकप्रियता की जारी गिरावट की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और प्रशासन निराशा में – अमरिकी माध्यमों का दावा

वॉशिंग्टन – अमरीका की समस्याओं का हल निकालने में असफलता और राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की लोकप्रियता में गिरावट की पृष्ठभूमि पर बायडेन और प्रशासन का मनोबल टूटने का दावा अमरिकी माध्यमों ने किया है। पिछले कुछ महीनों में अमरीका में महंगाई, ईंधन की बढ़ती कीमतें, कोरोना की महामारी, ‘बेबी फॉर्मुला’ की कमी, बढ़ते हुए अपराध और हिंसा की समस्याएं गंभीर हुई हैं। इसी बीच राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को उनकी प्राथमिकता के अनुसार बनी हुई नीति संसद में पारित करने में भी सफलता नहीं मिली है। इस वजह से प्रशासन के साथ डेमोक्रैट पार्टी में भी बेचैनी बढ़ने का दावा अमरिकी माध्यमों ने किया है।

अमरिकी माध्यमों में पिछले हफ्ते से बायडेन प्रशासन के विसंवाद और निराशा के विषय पर लगातार विभिन्न लेख प्रसिद्ध हुए हैं। इनमें नामांकित पत्रिका ‘पीपल’ के साथ ‘एनबीसी न्यूज’ और ‘सीएनएन’ समाचार चैनलों के अलावा ‘पॉलिटिको’ नामक वेबसाईट का समावेश है। ‘बायडेन इज फ्रस्ट्रेटेड’, ‘डीपर डिस्फन्कशन अमंग व्हाईट हाऊस’, ‘व्हाईट हाऊस एड्रिफ्ट’ नामों से प्रसिद्ध हुए इन लेखों में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के साथ प्रशासन के करीबी और अफ़सरों में निराशा का स्पष्ट ज़िक्र किया गया है।

राष्ट्राध्यक्ष पद की बागड़ोर संभालने के बाद आरम्भिक महिनों के अलावा आगे के समय में ज्यो बायडेन की लोकप्रियता लगातार कम होती दिख रही है। मौजूदा समय में बायडेन पर अमरीका की कुल ७० प्रतिशत जनता नाराज़ होने की बात कुछ सर्वेक्षणों से सामने आयी। यह गिरावट अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के विरोध में व्यक्त हुई नाराज़गी को भी पीछे छोड़नेवाली साबित हुई है। लोकप्रियता की गिरावट के कारण राष्ट्राध्यक्ष बायडेन निराश हैं और इस स्थिति में बदलाव लाने के लिए प्रशासन पुख्ता कदम उठाए, यह माँग कर रहे हैं। लेकिन, राष्ट्राध्यक्ष की कार्यपद्धति की वजह से बायडेन प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों का मनोबल टूट रहा है, ऐसी शिकायत भी सामने आयी है। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के कार्यक्रमों को जैसे देखा जा रहा है, माध्यमों को सीधे साक्षात्कार देने से इन्कार करना, जनता एवं मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने में नाकामयाबी एवं नई कल्पनाओं पर लगी पाबंदी की वजह से प्रशासन में मायूसी का माहौल है। प्रशासन के कई अधिकारी बड़ी मात्रा में इस्तीफे दे रहे हैं, इस ओर भी माध्यमों ने ध्यान आकर्षित किया है। पिछले साल से बायडेन प्रशासन के २० कृष्णवर्णी अधिकारियों ने इस्तीफे दिए हैं। बायडेन प्रशासन के अंदरुनि दायरे में इसका ज़िक्र ‘ब्लैक्ज़िट’ किया जा रहा है।

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की घटती हुई लोकप्रियता और प्रशासन की निराशा के कारण शासक डेमोक्रैट पार्टी में भी बेचैनी है। अमरीका के मध्यावधि चुनाव मात्र पांच महीने बाद होने हैं। इस दौरान बायडेन की लोकप्रियता बढ़ने के कोई आसार नहीं दिखाई देते। इस वजह से मध्यावधि चुनावों के लिए खड़े हो रहे उम्मीदवारों ने स्वयं को बायडेन से दूरी बनाना शुरू किया है। ऐसे में कुछ उम्मीदवारों ने बायडेन की कार्यपद्धति एवं प्रशासन में बड़े बदलाव करने की माँग बड़ी तीव्रता से सामने आ रही है। लेकिन, पिछले साल से हुई घटानाओं के मद्देनज़र इसका कार्यान्वयन होना कठिन है और इससे डेमोक्रैट पार्टी को बड़ा नुकसान पहुँचेगा, यह दावा विश्लेषक कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.