ईरान की मिसाइलें युरोपीय देशों पर गिरेगी – अमरिकी वरिष्ठ अधिकारी की चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – ईरान के परमाणु कार्यक्रम का समर्थन कर रहे यूरोपीय देशों को ईरान से सबसे अधिक खतरा है, यह चेतावनी अमरिका ने दी है| ईरान ने छिपे रूप से निर्माण की मिसाइलों के रेंज में यूरोप के सभी देश आ रहे हैं| जिसकी वजह से ईरान के इस खतरे से सुरक्षित रहना है, तो अमरिका द्वारा ईरान के मिसाइल निर्माण पर जारी किए प्रतिबंधों को यूरोपीय देशों को समर्थन देना चाहिए, ऐसा आवाहन अमरिका के वरिष्ठ अधिकारी ब्रायन हुक ने किया है|

अमरिका ने ईरान के बारे में नियुक्त किए विशेष प्रतिनिधि कुक ने अमरिकी वायुसेना के हैंगर में हालही में एक बैठक की है| इस बैठक में अमरिका एवं खाड़ी क्षेत्र में मित्र देशों के लष्कर ने जप्त किया भंडार प्रदर्शित किया था| इसमें ईरानी बनावट के मिसाइल तथा राइफल्स, रॉकेट, लॉन्चर, ग्रेनेड एवं अन्य शस्त्र भंडार था| इनमें से कई शस्त्र ईरान ने येमेन में हौथी बागियों को भेजे थे| पर येमेन के सागर क्षेत्र में तैनात सऊदी अरेबिया के विध्वंसक ने यह शस्त्र भंडार जब्त किया था| इस शस्त्र भंडार के बारे में बोलते हुए हुक ने यूरोपीय देशों को सतर्क किया है|

ईरान की मिसाइलें, मिसाइल निर्माण , ब्रायन हुक, वरिष्ठ अधिकारी, तस्करी, ईरान, यूरोप

मिसाइल निर्माण के बारे में जारी किये प्रतिबंधों का ईरान द्वारा हुआ उल्लंघन आज अमरिका दुनिया के सामने उजागर कर रहा है, ऐसा कहकर हुक ने ईरानी बनावट के मिसाइल माध्यमों के सामने रखे| येमेन में हौथी बागी, लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकवादी तथा अन्य आतंकवादी संगठनों को शस्त्र प्रदान करके ईरान इस क्षेत्र में अस्थिरता निर्माण करने की कोशिष कर रहा है, यह आरोप हुक ने उस समय किया है| इस पर ईरान यह खाड़ी देशों के लिए खतरा होने की बात उजागर हुई है, ऐसा भी हुक ने कहा है| लेकिन केवल खाड़ी क्षेत्र में ही नहीं बल्कि ईरान यह यूरोपीय देशों के लिए भी उतना ही खतरनाक है, यह दावा हुक ने किया है|

ईरान ने आतंकवादियों को प्रदान किये यह मिसाइल सीधे यूरोप का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं| यह मिसाइलों का निर्माण एवं आतंकवादी संगठनों को उनका प्रदाय करके ईरान ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है| ईरान के इन मिसाइलों की वजह से क्षेत्रीय सुरक्षा खतरे में आई है और यूरोपीय देशों ने महासंघ के द्वारा ईरान पर मिसाइलों का प्रतिबंधों का समर्थन दें| ऐसा हुआ तो ईरान के मिसाइल कार्यक्रम को रोका जा सकता, है ऐसा हुक ने कहा है|

अमरिका ने ईरान के परमाणु तथा मिसाइल कार्यक्रम पर प्रतिबंध जारी किए हैं| आतंकवादियों को शस्त्र सज्ज करनेवाले ईरान ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन करके, परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रम कार्यान्वित करने का आरोप अमरिका ने किया था| तथा यूरोपीय देश इन प्रतिबंधों को सहायता करें ऐसा आवाहन अमरिका ने किया|

पर यूरोपीय देशों ने अमरिका के इन प्रतिबंधों पर आलोचना करके ईरान के साथ परमाणु करार कायम रखने की भूमिका अपनाई थी| इस पृष्ठभूमि पर ईरान ने तस्करी किया शस्त्र भंडार जब्त करके अमरिका ने ईरान से यूरोपीय देशों को खतरा होने की बात उजागर की है|

दौरान अमरिकी अधिकारी ईरान की मिसाइल से यूरोप को खतरा होने का आरोप करते समय ईरान के लष्करी विमान लेबनान में दाखिल हुए हैं| इस लष्करी विमान की सहायता से ईरान हिजबुल्लाह के आतंकवादियों को शस्त्र सहायता कर रहा है, ऐसा आरोप इस्राइली यंत्रणा ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.