ज्यू लोगों का कत्ल करके जेरूसलेम पर कब्जा करे गाझा के नागरिकों को इमाम ओकाशा ने उकसाया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

गाझा – ‘ज्युधर्मियों का संहार करके ही इस्लामधर्मियों को जेरुसलेम पर कब्जा करना चाहिए, ऐसा भयानक उकसानेवाला वक्तव्य गाझापट्टी के धार्मिक नेता इमाम अहमद ओकाशा ने किया है| इसके एक दिन पहले ही इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू इन्होंने चरमपंथीयों ने इस्राईल के विरोध में धर्म युद्ध छेडा है, यह चेतावनी दी थी| कुछ पश्चिमी देश जानबूझकर इस वास्तविकता को नजरंदाज कर रहे हैं इस पर खेद भी इस्रायल के प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया था|

जेरूसलेम पर कब्जा, ज्युधर्मियों का संहार, इमाम ओकाशा, इस्लामधर्मिय, संघर्ष, गाझा, पैलस्टाइन

‘पैलस्टाइन का जिहाद यह विश्व का सबसे महत्वपूर्ण जिहाद साबित होता है| इस बारे में कोई भी शक की संभावना नहीं है| ज्युधर्मियों ने इस्लाम धर्म के लोगों की जगह हथियाई है, इस बारे में दूसरी राय होने का कोई कारण नहीं है| इसलिए वर्तमान में ज्युधर्मियों के कब्जे में होने वाला जेरुसलम अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्युधर्मियों का संहार करके ही कब्जे में लेना होगा,’ ऐसा उत्तेजनक कथन इमाम अहमद ओकाशा ने किया है| वर्तमान में इस्रायल तथा गाजापट्टी के हमास में प्रखर संघर्ष से शुरू है और ऐसी परिस्थिति में ओकाशा ने किए इस उत्तेजनक कथन के परिणाम उमड़ ने की संभवता दृढ़ हो गई है|

गाजापट्टी के लगभग दस हजार हमास समर्थक इस्रायल की सीमा विभाग पर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें रोकने के लिए इस्रायली यंत्रणा ने किए कार्रवाई में कुछ लोग जख्मी हुए हैं| फिर भी ये हमास समर्थक लोग यहां से पीछे हटने को तैयार नहीं है| इस कारण आने वाले समय में यहां की परिस्थितियां कठिन होने की चिंता व्यक्त की जा रही है| ऐसी परिस्थिति में ओकाशा जैसे गाझापट्टी के कट्टरपंथियों ने इस्रायल तथा ज्युधर्मियों के खिलाफ हिंसक कथन कर परिस्थिति और भी भडका बना रहे हैं|

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने गाजापट्टी के कट्टरपंथियों ने अपने देश के खिलाफ धर्मयुद्ध का ऐलान किया है, ऐसा कहा है| साथ ही उसका खतरा केवल इस्रायल को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को संभावित होता है| आज नहीं तो कल, विश्व भर में लोकशाही प्रेमी जनता पर इन कट्टरपंथियों के हमले शुरू होंगे, ऐसा बता कर इसके खिलाफ इस्रायल के प्रधानमंत्री ने एक होने का आवाहन किया था| परंतु यह सत्य कुछ पश्चिमी देश स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं, वे जानबूझकर इसको नजरंदाज कह रहे हैं, ऐसी टीका इस्रायल के प्रधानमंत्री ने की थी|

इतना ही नहीं, वर्तमान में गाझा में जो कुछ भी चल रहा है, वह आने वाले समय में विश्व में होने वाले युद्ध का छोटासा संस्करण साबित होता है, ऐसा सूचक कथन कर इस्रायल के प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व को इस के खिलाफ आगाह किया था| इसे एक दिन का समय पूरा भी नहीं हुआ था तो इमाम अहमद ओकाशा ने इस्रायल के विरोध में उत्तेजक कथन कर इस चेतावनी को वास्तविकता में लाने की तैयारी की है, यह दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.