यूरोप पर दीर्घकालिक मंदी का संकट मंड़रा रहा है – वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष का इशारा

वॉशिंग्टन/जिनेवा – चीन के विकास दर में देखी गई मंदी और अमरीका के आर्थिक उत्पादन की गिरावट की वजह से यूरोप पर मंदी का साया अधिकाधिक घना हो रहा है। रशिया के ईंधन पर निर्भर यूरोप पर ईंधन का संकट आनेवाले समय में जारी रहेगा। इसकी वजह से यूरोप पर आर्थिक मंदी का संकट मंड़रा रहा है और यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहेगी, ऐसा इशारा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने दिया। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के विभिन्न संकटों की वजह से विश्व मंदी के घेरे में धकेला जा रहा है, ऐसा वैश्विक व्यापार संगठन ने कहा है।

अमरिका के स्टैनफर्ड युनिवर्सिटी के समारोह में बोलते समय वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डेविड मालपास ने सख्त शब्दों में यूरोप के कान खींचे। यूरोपिय देशों की अर्थव्यवस्था पर मंड़रा रहे संकट के लिए रशिया के यूक्रेन पर हमलें और ईंधन सप्लाई पर कसी गई नकेल ज़िम्मेदार होने का आरोप यूरोपिय देश लगाते हैं। लेकिन, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष ने इस आर्थिक मंदी के लिए इस साल के पहले छह महीनों में अन्य ठिकानों की गतिविधियाँ भी ज़िम्मेदार होने का बयान किया है। चीन के विकास दर और अमरीकी आर्थिक उत्पादन में आई गिरावट भी इसके लिए ज़िम्मेदार होने का बयान मालपास ने किया।

विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमरीका और चीन की आर्थिक गिरावट विकसनशील देशों पर गंभीर परिणाम कर सकती है, ऐसा इशारा मालपास ने दिया। इसी बीच रशिया-यूक्रेन युद्ध नहीं बल्कि कोरोना के पहले से यूरोपिय देशों में गरीबी बढ़ रही थी, इस पर मालपास ने ध्यान आकर्षित किया। यूरोप की गरीबी हटाने की कोशिश सन २०१५ के बाद कम हुई। साथ ही यूरोपिय देशों की औसतन आय भी चार प्रतिशत कम हुई है, इस पर मालपास ने ध्यान आकर्षित किया। साल १९९० के बाद पहली बार यूरोपिय देशों पर यह संकट टूटा है, ऐसा वर्ल्ड बैंक के प्रमुख ने कहा।

आनेवाले समय में विकसनशील देशों के सामने अनाज, धान, कृषि खाद और ईंधन की बढ़ती किमतों की चुनौती दिखाई देगी। इस वजह से इन्फ्लेशन, मुद्रा के मूल्य में गिरावट और निवेष कम होगा, ऐसा मालपास ने कहा। विकसनशील देशों की माँगें पूरी करने जितनी पूंजी उपलब्ध नहीं है, ऐसा मालपास ने कहा।

वर्ल्ड बैंक की प्रमुख यूरोपिय अर्थव्यवस्थाओं की चिंता जता रहे हैं और तभी वैश्विक व्यापार संगठन ने पूरे विश्व में मंदी होगी, यह दावा किया है। कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने भी यूरोपिय देशों पर आर्थिक संकट होने का इशारा दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.