ट्रम्प के व्यापारी प्रतिबंधों की पृष्ठभूमि पर – यूरोपीय महासंघ और जापान की अमरिका के साथ चर्चा

ब्रुसेल्स: अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने व्यापारी प्रतिबन्ध लगाने वाला अध्यादेश जारी करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों की रफ़्तार तेजी से बढ़ गई है। शनिवार को जापान और यूरोपीय महासंघ के वरिष्ठ अधिकारियों ने ब्रुसेल्स में अमरिकी व्यापार विभाग के प्रतिनिधियों की भेंट लेकर चर्चा की। अध्यादेश जारी करने के बाद अमरिका के मित्रदेशों को उससे कुछ हद तक सहूलत दी जाएगी, ऐसे संकेत सूत्रों की तरफ से दिए गए हैं और इस पृष्ठभूमि पर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जाती है। उसी समय चीन और दक्षिण कोरिया ने अमरिकी अध्यादेश के खिलाफ आक्रामक भूमिका अपनाई है और ‘आसियन’ देशों ने भी नाराजगी जताई है।

शनिवार को ब्रुसेल्स में यूरोपीय महासंघ की व्यापार आयुक्त सेसिलिआ माल्मस्ट्रोम और जापान के व्यापार-उद्योग मंत्री हिरोशिगो सेको ने अमरिका के रिप्रेजेन्टेटिव रॉबर्ट लायथायझर से मुलाकात की। इस दौरान अमरिका ने लादे व्यापारी कर, उससे होने वाले परिणाम और द्विपक्षीय व्यापारी सहकार्य इस मुद्दे पर चर्चा होने की जानकारी संबंधितों ने दी है। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने निकाले अध्यादेश की पृष्ठभूमि पर मित्र और सहकारी देशों के बारे में भूमिका स्पष्ट की जाए, ऐसी माँग यूरोप और जापान ने की है, ऐसा कहा जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रम्प, व्यापारी प्रतिबन्ध, जापान, यूरोपीय महासंघ, अमरिका, चर्चा, ब्रुसेल्स, चीन, दक्षिण कोरिया

अमरिका के ट्रेड रिप्रेजेन्टेटिव रॉबर्ट लायथायझर ने यूरोपीय महासंघ के आयुक्त और जापानी मंत्री से स्वतंत्र मुलाकात की। उसके पहले यूरोपीय महांसघ और जापानी अधिकारियों ने एकदूसरे के साथ स्वतंत्र मुलाकात करके संयुक्त भूमिका के बारे में संयुक्त चर्चा की। इस मुलाकात के बारे में अमरिका की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यूरोप और जापान अमरिका के साथ चर्चा की भूमिका अपना रहे हैं, लेकिन उसके पहले दोनों देशों ने अमरिका के प्रतिबंधों के खिलाफ आक्रामकता अपनाई थी। यूरोपीय महासंघ ने अमरिका को ‘जैसे को तैसा’ उत्तर देने का इशारा देते हुए अमरिकी उत्पादों पर २५ प्रतिशत कर लादने के संकेत दिए थे। जापान ने द्विपक्षीय संबंध पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं, ऐसा इशारा दिया था। यूरोप और जापान ने की चर्चा की पृष्ठभूमि पर अन्य प्रमुख देशों ने अमरिका के खिलाफ कार्रवाई करने के बारे में आग्रही भूमिका ली है।

चीन ने अमरिका के प्रतिबंधों को स्पष्ट विरोध करते हुए प्रत्युत्तर देने की तैयारी की है। दक्षिण कोरिया ने वैश्विक व्यापार संगठन में याचिका दाखिल करने का इशारा दिया है। दक्षिण-पूर्व आशिया के ‘आसियान’ देशों ने अमरिका के निर्णय पर नाराजगी जताई है और इसका नुकसान उन्हें भी हो सकता है, ऐसी चिंता व्यक्त की है। अमरिका की निर्यात में गिरावट हुई, तो प्रमुख निर्यातकर्ता देश दक्षिण-पूर्व आशियाई देशों में उत्पाद ‘डंप’ करेंगे, ऐसी चिंता ‘आसियान’ के विशेषज्ञों ने जताई है।

 

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष का यूरोपीय महासंघ को नया इशारा

डोनाल्ड ट्रम्प, व्यापारी प्रतिबन्ध, जापान, यूरोपीय महासंघ, अमरिका, चर्चा, ब्रुसेल्स, चीन, दक्षिण कोरिया

वॉशिंग्टन: यूरोपीय महासंघ ने अमरिका के खिलाफ व्यापारी कर लादा तो अमरिका यूरोप से आने वाली गाड़ियों पर लगभग २५ प्रतिशत कर लादेगा, ऐसा इशारा राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दिया है। यूरोप व्यापार के मुद्दे को लेकर अमरिका के साथ बुरा बर्ताव कर रहा है, इन आरोपों का पुनरुच्चार करके मै अमरिका के कर्मचारी वर्ग की रक्षा करने के लिए सत्ता पर आया हूँ और यह भूमिका कायम रहेगी, ऐसा आश्वासन ट्रम्प ने दिया है।

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने पिछले महीने में ही फौलाद आयात पर २५ प्रतिशत और एल्युमीनियम की आयात पर १० प्रतिशत कर लादने की घोषणा की थी। इस पर यूरोपीय महासंघ ने तीव्र प्रतिक्रिया देते हुए अमरिकी उत्पादों पर एक साथ २५ प्रतिशत कर लादने का इशारा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.