हैकर्स के ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ का अमरिकी ‘डीप स्टेट’ को पहला झटका; ९/११ की प्राथमिक जानकारी उजागर की

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – ९/११ के हमले की अब तक छुपाई जानकारी की विश्‍व के सामने पोल खोल करने की धमकी हैकर्स की ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ इस गुट ने दी थी| साथ बिटकॉईन के माध्यम से फिरौती देने की मांग भी इस गुट ने की थी| यदि फिरौती ना मिली तो अमरिका के कई लोगों की पोल खोल करनेवाले १८ हजार गोपनीय कागज खोलकर सामने लायेंगे, ऐसा इस गुट ने धमकाया था| इनमें से ६५० कागज इस गुटने इंटरनेट पर प्रसिद्ध की है| हमारे पास मौजूद जानकारी का यह पहला स्तर है, ऐसा इस गुट ने कहा है| इसके आगे की जानकारी प्रसिद्ध करने पर अमरिका में बडी उथल पुथल हुए बिना नही रहेगी, इन शब्दों में ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ धमकाया है|

बिटकॉईन के माध्यम से २० लाख डॉलर्स की फिरौती देने की मांग इस गुट ने रखी है| यह फिरौती प्राप्त नही हुई तो ९/११ के हमले के काफी संवेदनशील जानकारी का पोल खोल करने की चेतावनी द डार्क ओव्हरलॉर्ड ने दी थी| साथ ही इस जानकारी की निलामी करने का ऐलान करके अमरिका का प्रतिस्पर्धी बने चीन को या आतंकी संगठनों को भी इस जानकारी की हम बिक्री कर सकते है, ऐसा इस गुट ने कहा था| इसके अनुसार हमे बिटकॉईन के माध्यम से १२ हजार डॉलर्स प्राप्त हुए है और इतनी रकम में पहले स्तर की जानकारी खुली करना मुमकिन है, यह कहकर इस गुट ने इस संबंधी ‘इन्क्रिप्टेड’ जानकारी खुली करने की ‘की’ घोषित की| इस वजह से ६५० कागज सार्वजनिक हुए है|

इन कागजों में संवेदनशील जानकारी खुली नही की गई है| इसमें ९/११ के हमले के बाद प्राप्त हुए बिमा कंपनीयों के ई-मेल्स?और अन्य दस्त के जानकारी का समावेश है| लेकिन इसके आगे की स्तर की जानकारी खलबली मचाने वाली रहेगी और इससे अमरिका को काफी बडे झटके मिलेंगे, यह दावा ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने किया है| इस विस्फोटक जानकारी के चार स्तर है और हर एक स्तर की जानकारी अधिक से अधिक संवेदनशील और झटका देने वाली है, ऐसा इस गुट ने कहा है| यह जानकारी पूरी तरह सच है, यह गवाही ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने दी|

यह जानकारी छुपाने की कोशिश कर रहे प्रमुख माध्यमों का षडयंत्र हम सफल नही होने देंगे, ऐसा इस हैकर्स के गुट ने धमकाया है| इन ६५० कागजों में बडी मात्रा में संवेदनशील जानकारी नही है, फिर भी ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने दी हुई धमकी खाली नही है, यही इससे स्पष्ट हुआ है| हमें इसी तरह बिटकॉईन की आपुर्ति होती रही तो अधिक से अधिक जानकारी खुली करते रहेंगे, यह संदेशा इस गुट ने अपनी ‘डिक्रिप्शन कीज्’ में छोड रखा है| यह जानकारी अमरिका नामक देश के लिए खास तौर पर अमरिका पर खुफिया तरिके से हुकूमत कर रहे ‘डीप स्टेट’ को झटका देनेवाली साबित होगी| इस से दूर रहना है तो हमें फिरौती देना, ऐसा ‘द डार्क ओव्हरलॉर्ड’ ने अपने आखरी इशारे में कहा है|

दरमियान, हैकर्स के इस गुट ने अमरिका के ‘डीप स्टेट’ को दी चेतावनी के पिछे राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प होने का दावा कॉन्स्पिरसी थिअरिस्ट कर रहे है| अमरिका की सत्ता पाने के साथ ही राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ‘डीप स्टेट’ को झटका देनेवाले आक्रामक निर्णय कर रहे है|

अमरिका पर कुछ गीने चुने लोग हुकूमत कर रहे है और इन लोगों का गुट कभी भी सामने नही आता| इस गुट को ही ‘डीट स्टेट’ कहा जाता है और यह लोग ही अमरिका का नियंत्रण करते है, यह आरोप ‘कॉन्स्पिरसी थिअरिस्ट’ काफी पहले से करते आ रहे है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अब इस ‘डीप स्टेट’ को चुनौती दे रहे है और उन्होंने ही ९/११ के हमले के पीछे छिपा सच खोल कर रखने की तैयारी की है, ऐसा ‘कॉन्स्पिरसी थिअरिस्ट’ का कहना है|

९/११ के हमले से जुडी संवेदनशील जानकारी खुली करके रखने की धमकी मिल रही है तभी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्हें पदच्युत करने की मांग तेज हो रही है, इस ओर भी कॉन्स्पिरसी थिअरिस्ट ध्यान आकर्षित कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.