कोरोना व्हायरस के कारण भारत को २९ अरब डॉलर्स का नुकसान होगा – एशियन डेव्हलपमेंट बैंक ने जताई चिंता

नई दिल्ली – कोरोना व्हायरस के कारण जागतिक अर्थव्यवस्था का . लाख करोड डॉलर्स का नुकसान होगा, ऐसी डरावनी संभावना जतानेवाले रपट सामने रहे है| ऐसे में इस महामारी से भारतीय अर्थव्यवस्था का भी नुकसान होगा, यह अंदाजा व्यक्त किया जा रहा है| एशियन डेव्हलपमेंट बैंक ने अपने एक रपट में भारत को इस महामारी के कारण करीबन २९ अरब डॉलर्स का नुकसान हो सकता है, यह इशारा दिया है| पहले ही बडी चुनौतियों का सामना कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए यह बडा झटका साबित हो सकता है, यह बात इस रपट में दर्ज की गई है|

भारत में कोरोना व्हायरस की महामारी ने प्रवेश किया है और अबतक इस महामारी के ३१ मरीज भारत में देखें गए है| अगले दिनों में भारत में यह महामारी तेजी के साथ फैल सकती है, यह चिंता जताई जा रही है| फिलहाल इस महामारी पर नियंत्रण रखने में सफलता प्राप्त होने का चित्र भारत में दिखाई दे रहा है, फिर भी इस महामारी का दुनिया भर में हो रहा फैलाव देखकर यह डर जताया जा रहा है| भारत में यह बिमारी फैली और स्थिति गंभीर बनी तो इससे भारत को लगभग २९ अरब डॉलर्स का नुकसान भुगतना होगा, यह दावा एशियन डेव्हलपमेंट बैंक ने किया है|

अपने रपट में इस बैंक ने यह दावा किया है और भारत के लिए यह खतरनाक बात साबित होगी, यह भी इस बैंक की रपट में कहा गया है| कृषि और खदान क्षेत्र को इस महामारी से .८९ अरब डॉलर्स का नुकसान हो सकता है| साथ ही अन्य उद्योग एवं सेवाक्षेत्र को कुल मिलाकर १५.८६ अरब डॉलर्स का नुकसान हो सकता है| निर्माण एवं भारी उत्पाद क्षेत्र को .३९ अरब डॉलर्स एवं होटल क्षेत्र को .८९ अरब डॉलर्स का नुकसान होगा| तभी वाहतूक क्षेत्र का कोरोना व्हायरस .९३ अरब डॉलर्स का नुकसान करेगा, यह दावा इस रपट में किया गया है|

एशियन डेव्हलपमेंट बैंक ने अपने रपट में यह दावा किया हो, फिर भी कोरोना व्हायरस की महामारी का भारत पर होनेवाला असर सीमित रहेगा, यह बयान रिजर्व्ह बैंक के गव्हर्नर शक्तिकांत दास ने किया है| साथ ही इस महामारी के कारण अर्थव्यवस्था के सामने संकट खडा रहा तो, उसे परास्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की तैयारी पुरी हुई है, यह भी शक्तिकांत दास ने स्पष्ट किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.