भारत में कोरोना व्हायरस के २८ मरीज

नई दिल्ली – भारत में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या २८ तक जा पहुंची है| इसमें इटली से पहुंचे १६ पर्यटकों का समावेश है| इन सभी लोगों को अलग रखा गया है और उनके संपर्क में रहे सभी लोगों की जांच की जा रही है| साथ ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर पहुंच रहे मात्र १२ देशों के नागरिकों के लिए सीमित रही वैद्यकीय जांच अभी भारत पहुंच रहे सभी लोगों के लिए आवश्यक की गई है|

इटली से राजस्थान पहुंचे १६ पर्यटक कोरोना व्हायरस से पीडीत होने की बात स्पष्ट हुई है| साथ ही इस पर्यटकों के चालक को भी इस बिमारी ने चपेट में लेने की बात स्पष्ट हुई है| अबतक की जांच में कुल २१५ लोग इन इटालियन पर्यटकों के संपर्क में होने की बात सामने आयी है| इन सभी लोगों की जांच जारी है और रपट प्राप्त होने तक इन सभी लोगों का अन्य लोगों से संपर्क ना हो, यह ध्यान रखा जा रहा है| कोरोना व्हायरस से पीडीत हुए कुछ लोग जयपूर के अस्पताल में इलाज प्राप्त कर रहे है

केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्ष वर्धन ने यह जानकारी सार्वजनिक करके देशवासियों को चिंता करने का कारण ना होने का भरोसा दिलाया है| अभी भी भारत में यह महामारी फैली नही है| इस कारण चिंता करने का कारण नही है| पर, सावधानी के तौर पर हमें सभी लोगों को स्वच्छता के कुछ बुनियादी नियमों का पालन करना अच्छा होगा, यह बयान डॉ.हर्ष वर्धन ने किया है| चिंता का कारण ना हो, फिर भी लोग सभा एवं भीड की जगह पर जाने से और हस्तांदोलन करने से दूर रहें, यह सलाह स्वास्थ्यमंत्री ने दी है|

राजधानी दिल्ली में देखें गए ६६ लोग कोरोना व्हायरस से पीडीत के संपर्क में थे| तेलंगाना में देखा गया कोरोना का मरीज ८८ से लोगों के संपर्क में रहा था| इन सभी लोगों को जांच में रखा गया है, यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा की| साथ ही देश में कोरोना व्हायरस की जांच करने के लिए अतिरिक्त १९ प्रयोगशाला तैयार की गई है| इससे पहले देश में ऐसी १५ प्रयोगशाला कार्यरत थी| साथ ही इस बिमारी का फैलाव तेज हो रहे ईरान में भी ऐसी एक लैब शुरू करने का प्रस्ताव भारत ने दिया है|

ईरान में लगभग १,२०० भारतीय मौजूद है और इनमें छात्र और धार्मिक यात्रा के लिए ईरान गए भारतीय नागरिकों का समावेश है| उनकी जांच की सुविधा करने हेतू इस लैब को शुरू करना सहायक होगा| इसी बीच ईरान से इन भारतीयों को स्वेदश लाने के लिए भी तैयारी शुरू की गई है| अन्य देशों में रहनेवाले करीबन १७ भारतीय नागरिकों को कोरोना व्हायरस ने चपेट में लिया है, यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने संसद में रखी| अबतक १२ देशों से भारत पहुंच रहे लोगों की हवाई अड्डों पर ही वैद्यकीय जांच की जा रही थी| पर, अब सभी देशों से भारत पहुंच रहे लोगों की हवाई अड्डे पर वैद्यकीय जांच होगी| इस महामारी का फैलाव बढने से यह निर्णय किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.