‘कोरोना व्हायरस’ को रोकने के लिए भारत में जारी हुआ ‘अलर्ट’

नई दिल्ली: देश में कोरोना व्हायरस की चपेट में होनेवाले मरीजों की संख्या ३० तक जा पहुंची है और नई दिल्ली के निकट गाझियाबाद में कोरोना व्हायरस का एक और मरीज देखा गया है| इसके बाद दिल्ली की सभी स्कूल ३१ मार्च तक बंद रखने का निर्णय किया गया है| इसके बावजूद डरने का कारण नही है, सीर्फ जनता ध्यान रखें, यह संदेशा सरकार ने जारी किया है| कोरोना व्हायरस के कारण लगभग तीन हजार लोगों की मौत होनेवाले चीन से भारतीय बंदरगाह तक पहुंचे करीबन ४५० से भी अधिक जहाज रोककर रखें गए है| इन जहाजों में सोला हजार से भी अधिक कर्मचारी और यात्री होने की बात कही जा रही है|

इटली से पहुंचे पर्यटकों को कोरोना व्हायरस ने चपेट में लेने की बात स्पष्ट होने के बाद देश की यंत्रणा और भी सतर्क बनी है| इसके बाद देश से बाहर से पहुंच रहे सभी यात्रियों की हवाई अड्डे पर जांच की जा रही है| साथ ही इटली और दक्षिण कोरिया से भारत पहुंच रहे हर एक व्यक्ति जांच करके रपट के साथ पहुंचे, यह सूचना भारत ने जारी की है| इटली से भारत पहुंचे १६ यात्री कोरोना व्हायरस से पीडीत होने की बात स्पष्ट होने के बाद यह सावधानी बरती जा रही है| साथ ही राष्ट्रीय स्तर की यंत्रणाओं को जरूरी ध्यान रखने का आदेश दिया गया है, यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री डॉ.हर्ष वर्धन ने साझा की|

देश में कुल २८,५२९ संदिग्ध मरीज निगरानी में होने की बात स्वास्थ्यमंत्री ने कही है| चीन से ६५४ और जापान से १२४ भारतीयों को स्वदेश लाया गया था| इनमें से कोई भी कोरोना से पीडित ना होने की बात स्पष्ट हुई है, यह जानकारी भी डॉ.हर्ष वर्धन ने साझा की है| जनता इस महामारी की पृष्ठभूमि पर सावधानी बरतें, पर डर ना फैलाए, यह निवेदन सरकार कर रही है|

मछली, मटन और चिकन का सेवन करने से कोरोना व्हायरस की बाधा होती है, यह अफवाह फैली है| वह गलत है, यह बात यंत्रणा स्पष्ट कर रही है| दिल्ली के प्राथमिक स्कूल ३१ मार्च तक बंद रखने का निर्णय किया गया है और बडी स्तर पर सभा, बैठक रद्द करने का निर्णय किया है|

देश के अन्य आयटी कंपनिया एवं अन्य आस्थापनोंने अपने कामगारों को वर्क फ्रॉम होम यानी हघ से काम करने की सहुलियत प्रदान की है| अबतक जीन राज्यों में कोरोना व्हायरस के मरीज देखें नही गए है, उन राज्यों को भी सावधानी बरतने कोक हा गया है| इसके अनुसार नीजि कंपनियां एवं आस्थापनों से यह निर्णय किए जा रहे है| इसी बीच चीन से भारत में सामान पहुंचा ने के लिए निकले जहाजों को बंदरगाह में प्रवेश देने से भारत ने इन्कार किया है| इन जहाजों की संख्या ४५२ तक है और इन जहाजों पर १६ हजार से भी अधिक कामगार और यात्री होने की बात कही जा रही है| इन में से कोई भी इस बिमारी से पीडीत होने की बात सामने आने पर आवश्यक सहायता प्रदान करने का वादा भारत ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.