ईश्‍वर की इच्छा से अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष हुए राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और अमरिका के लिए सामूहिक प्रार्थना करें – अमरिका में क्रिस्चन धर्मोपदेशक का निवेदन

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – ‘इतिहास में आजतक किसी भी राष्ट्राध्यक्ष पर हुए नही है, इतने हमलें राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प पर हुए है| लेकिन, ट्रम्प को हटाना मुमकिन नही| क्यों की उनका चयन ईश्‍वर की इच्छा से ही हुआ है| फिर भी अमरिका और ट्रम्प के लिए यह समय काफी चुनौतीभरा है और अमरिका एवं राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के लिए सामूहिक प्रार्थना करने की जरूरत है’, यह निवेदन क्रिस्चन धर्मोपदेशक ‘पास्टर फ्रँकलिन ग्राहम’ इन्होंने किया|

जून २ यह दिन ‘स्पेशल डे ऑफ प्रेअर’ होने का ऐलान करके पास्टर ग्राहम ने सोशल मीडिया पर इस दिन अमरिका और राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के लिए प्रार्थना करने का निवेदन किया| इस सामूहिक प्रार्थना में करीबन २५० क्रिस्चन उपदेशक शामिल होंगे, यह कहा जा रहा है| यह निवेदन करते समय अमरिका के लिए राष्ट्राध्यक्ष काफी अहम साबित होते है, इसका अहसास पास्टर ग्राहम ने दिलाया| डोनाल्ड ट्रम्प के शत्रु उन्हें एवं उनके परिवार के सदस्यों को और राष्ट्राध्यक्ष तौर पर शुरू ट्रम्प इनका दौर खतम करने के लिए सभी स्तरों पर हर तरह की कोशिश कर रहे है, यह दावा पास्टर फ्रँकलिन ग्राहम इन्होंने इस दौरान किया|

ऐसी स्थिति में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और अमरिका को ईश्‍वर का ही सहारा है, यह कहकर ग्राहम ने ट्रम्प का राष्ट्राध्यक्ष होना यह ईश्‍वर की ही इच्छा होने का दावा किया| ईश्‍वर के प्लैन नुसार ट्रम्प राष्ट्राध्यक्ष हुए है और उनका चयन ईश्‍वर ने ही किया है, ऐसा पास्टर ग्राहम इन्होंने कहा है| ‘अगले दौर में अमरिका और ट्रम्प के सामने आनेवाली चुनौतियां और भी कडी होंगी| संभव है की अमरिका गिरावट की दहलिज तक जा सकती है| ऐसी स्थिति से बाहर निकलने के लिए काफी ज्यादा समय बचा नही है| ऐसे में ईश्‍वर की इच्छा से सत्ता संभाल रहे राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और अमरिका के हित में क्रिस्चनधर्मी सामूहिक प्रार्थना करना जरूरी होने की बात ग्राहम ने कही है|

ईश्‍वर हस्तक्षेप करके इस संकट में मार्ग दिखाए, इसके लिए यह प्रार्थना करेंगे, ऐसा पास्टर ग्राहम ने कहा| इस संकट पर जीत हासिल करने के लिए ईश्‍वर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्हें बल दे और मार्गदर्शन करें, यह प्रार्थना इस दौरान करेंगे, ऐसा ग्राहम ने कहा| इससे पहले भी अमरिका में कुछ किस्चन धर्मोपदेशकों ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के पीछे प्रार्थना का बल खडा करने की जरूरत होने का दावा किया था| इसके लिए संबंधित धर्मोपदेशक ने सामूहिक प्रार्थना करने के लिए निवेदन करके विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया था|

जून २, रविवार के दिन अमरिका में आयोजित की जा रही प्रार्थना सभा इसी का अगला स्तर होने की बात दिखाई दे रही है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की नीति एवं धारणाओं के विरोध में अमरिका का एक गुट लगातार आक्रामकता से प्रचार कर रहा है उनके दौर में अमरिका की गिरावट होगी, यह चिंता व्यक्त की जा रही है| वही दुसरा गुट ट्रम्प की वजह से ही अमरिका की रक्षा हो रही है, यह कहकर उनका जोरदार समर्थन करता दिख रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.