चिनी गश्तीनौकाओं की जापान की सीमा में घुसपैठ बढ़ी

टोकिओ – जापान की सागरी सीमा में चीन की नौसेना और तटरक्षक बल की गतिविधियाँ अधिक से अधिक आक्रामक होती जा रहीं हैं, ऐसा आरोप जापान ने किया है। फरवरी महीने के २८ दिनों में से २६ दिन चीन की गश्तीनौकाओं ने सेंकाकू द्विपसमूह के क्षेत्र में घुसपैठ की होने का दोषारोपण जापान ने किया है। चीन की इस घुसपैठ का जापान द्वारा जवाब दिया जा रहा है। लेकिन आक्रामक बने चीन की गश्तीनौकाओं की गतिविधियाँ खतरनाक बनी होने की चिंता जापान ने व्यक्त की।

china-warship-scs१ फरवरी को चीन ने अपने तटरक्षक बल के अधिकारों में बढ़ोतरी की थी। चीन दावा कर रहे सागरी क्षेत्र में अगर दूसरे देश के जहाज में घुसपैठ की, तो उस विदेशी जहाज पर हमला करने के अधिकार चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत ने तटरक्षक बल को दिए हैं। ‘पिपल्स लिबरेशन आर्मी’ की अनुमति के बिना अन्य कोई भी जहाज चीन की सीमा में प्रवेश ना करें, ऐसी चेतावनी चीन ने महीने भर पहले दी थी। उस दिन से चीन के तटरक्षक बल की गश्ती नौकाओं ने जापान की सागरी सीमा में घुसपैठ बढ़ाई है।

जापान की सरकार के वरिष्ठ अधिकारी कात्सुनोबू काटो ने चीन की गश्तीनौकाओं की बढ़ती घुसपैठ की जानकारी दी। चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत द्वारा अधिकार बढ़ाए जाने के बाद चीनी गश्तीनौकाएँ लगभग हर दिन सेंकाकू की सीमा में घुसपैठ कर रहीं हैं, ऐसा काटो ने कहा। इनमें से पाँच-छः बार चीनी गश्तीनौकाओं ने जापानी मच्छीमार जहाजों की दिशा में खतरनाक प्रवास किया था। सेंकाकू द्विपसमूह और जापान की सागरी सीमा में चीनी गश्तीनौकाओं की घुसपैठ यह बहुत ही गंभीर घटना है, ऐसा काटो ने कहा है।

चीन का केवल तटरक्षक बल ही नहीं, बल्कि नौसेना के विध्वंसक भी इस सागर क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे होने का आरोप जापान ने इससे पहले किया था। पिछले साल तो चीनी विध्वंसक और गश्तीनौकाओं ने तीन-सौ से अधिक दिन जापान की सागरी सीमा में घुसपैठ की थी। तटरक्षक बल के अधिकारों में बढ़ोतरी करने के बाद ‘ईस्ट तथा साऊथ चायना सी’ में चीन की आक्रामकता अधिक बढ़ेगी, ऐसी चिंता जापान ज़ाहिर कर रहा है। इस पृष्ठभूमि पर, चीन की इस बढ़ती आक्रामकता के खिलाफ अमरीका ठोस भूमिका अपनाएँ, ऐसा आवाहन जापान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.