चीन और सॉलोमन आयलैण्ड के सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर – चीन के प्रवक्ता की जानकारी

बीजिंग – पैसिफिक महासागर क्षेत्र के सॉलोमन आयलैण्ड देश के साथ सुरक्षा समझौता करने की जानकारी चीन ने साझा की| अमरीका के साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूझीलैण्ड ने चीन और सॉलोमन आयलैण्ड के इस संभावित सहयोग पर तीव्र चिंता जतायी थी| कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ मंत्री ने इस देश की यात्रा करके चीन के समझौते से इन्कार करने का आवाहन किया था| चीन ने इस समझौते का ऐलान करने के दौरान ही अमरीका के दो वरिष्ठ अधिकारी सॉलोमन आयलैण्ड पहूँचने का वृत्त प्राप्त  हुआ है|

पिछले कुछ सालों में चीन ‘इंडो-पैसिफिक’ के साथ पूरे पैसिफिक महासागर में अपना प्रभाव बढ़ाने की जोरदार गतिविधियॉं कर रहा हैं| इसके लिए चीन ने अपनी आर्थिक ताकत का प्रयोग शुरू किया था| पैसिफिक क्षेत्र के आठ ‘आयलैण्ड नेशन्स’ को लगभग दो अरब डॉलर्स की आर्थिक सहायता एवं कर्ज़ प्रदान करने की बात अलग अलग रपटों से सामने आयी थी| दो साल पहलें चीन की हुकूमत ने ‘सॉलोमन आयलैण्ड’ की सरकार को ताइवान के राजनीतिक संबंध तोड़ने के लिए मज़बूर किया था| इशके बाद ‘सॉलोमन आयलैण्ड’ का हिस्सा होनेवाले ‘तुलागी आयलैण्ड’ पर चीनी कंपनी ने कब्ज़ा हासिल किया था|

अब चीन ने सॉलोमन आयलैण्ड पर रक्षा अड्डा बनाने की गतिविधियॉं शुरू की हैं| चीन के प्रवक्ता ने सुरक्षा समझौते की साझा की हुई यह जानकारी उसी का हिस्सा बनता हैं| चीन का दूतावास एवं सॉलमन आयलैण्ड के सरकारी सूत्रों ने यह समझौता देश में चीनी उपक्रमों की सुरक्षा के लिए होने का बयान किया हैं| सॉलोमन आयलैण्ड पर कानून और व्यवस्था बरकरार रखने के लिए चीन इस देश की सहायता करेगा, यह भी कहा गया हैं| लेकिन, अमरीका और ऑस्ट्रेलिया ने चीन के सॉलोमन आयलैण्ड पर रक्षा अड्डे का निर्माण करने की कोशिश जारी होने के दावे किए हैं|

ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय और पैसिफिक कारोबार विभाग के मंत्री झेड सेसेला ने बीते हफ्ते ही सॉलोमन आयलैण्ड की यात्रा की थी| इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और सॉलोमन आयलैण्ड के सहयोग की यादें ताज़ा की| इसी वर्ष ऑस्ट्रेलिया ने सॉलोमन आयलैण्ड को लगभग १२ करोड़ डॉलर्स की सहायता प्रदान की थी, इसपर भी सेसेला ने ध्यान आकर्षित किया था| ऑस्ट्रेलिया यह सॉलोमन आयलैण्ड का रक्षा मोर्चे पर अहम सहयोगी देश होेन का अहसास भी ऑस्ट्रेलियन मंत्री ने दिलाया था| लेकिन, इसे अनदेखा करके सॉलोमन आयलैण्ड ने चीन के समझौते पर हस्ताक्षर किया दिख रहा हैं|

इसी बीच, अमरीका की नैशनल सिक्युरिटी कौन्सिल के वरिष्ठ अधिकारी कर्ट कैम्पबेल एवं विदेश विभाग के अधिकारी डैनिअल क्रिटनब्रिंक को सॉलोमन आयलैण्ड के दौरे पर रवाना करने का वृत्त हैं| यह अधिकारी फिजी और पापुआ न्यू निनी का भी दौरा करेंगे, यह कहा जा रहा हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.