चीन गुप्त रुप से सोने का भंडार बडी मात्रा में बढा रहा है – विश्‍लेषकों का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन – रशिया, तुर्की और यूरोपीय देशों द्वारा सोने के भंडार में बढोतरी हो रही है| इसी वक्त चीन द्वारा इस मसले पर रखा गया मौन शक पैदा करनेवाला है, ऐसे दावे सामने आ रहे है| चीन ने पिछले दो सालों से उसके सोने के आरक्षित भंडार की जानकारी खुली नही की है| इसी बीच चीन में सबसे ज्यादा सोने का भंडार रहे खान की खोज हुई है तथा देश में सोने की मॉंग भी बढती हुई दिखाई दे रही है| इसलिए चीन छिपकर सोने के आरक्षित भंडार को बढा रहा है, ऐसे दावे विश्‍लेषकों द्वारा किये जा रहे है| चार साल पहले कुछ संकेतस्थलों द्वारा चीन के पास ८ से १० हजार टन सोने का आरक्षित भंडार है, ऐसी खबरे प्रकाशित की थी|

सोने का भंडार, खोज, युआन मुद्रा, अमरिकी डॉलर, शक, चीन, अमरिका, रशिया

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प सत्ता पर आने के बाद चीन द्वारा सोने के आरक्षित भंडार के बारे में किसि भी तरह की जानकारी खुली नही की गयी है| सन २०१५ की आखिर में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा निधी द्वारा चीन के युआन मुद्रा को आरक्षित चलन का दर्जा देने की घोषणा हुई थी| उसके बाद सन २०१६ में चीन ने सोने के आरक्षित भंडार के बारे में जानकारी देते हुए उसके पास १,८४३ टन सोना होने की बात की थी|

उसके बाद रशिया, तुर्की और यूरोप के साथ अनेक देश सोने के भंडार को बढाने की कोशिश कर रहे है| ऐसे समय में चीन द्वारा रखी गयी चुप्पी शक के घेरे में आ गयी है| कुछ विश्‍लेषकों ने अमरिका के साथ चीन के कारोबारी जंग की वजह से चीन जानकारी नही दे रहा, ऐसा कहा है| वहीं कुछ अन्य तज्ज्ञों द्वारा सोने की कीमत में आयी गिरावट के चलते चीन छुपे तरीके से सोना खरेदी कर रहा है, ऐसा दावा किया है| चीन और रशिया साथ आकर अमरिकी डॉलर को चुनौती दे सकते है और इसीलिए वह सोने के भंडार को बढा रहे है, ऐसा भी कुछ अभ्यासकों ने कहा है|

सोने का भंडार, खोज, युआन मुद्रा, अमरिकी डॉलर, शक, चीन, अमरिका, रशिया

पिछले कई सालों में रशिया द्वारा सोने के निवेश में बडी मात्रा में बढोतरी हुई है और इस साल पहिले सात महीने में १३० टन से ज्यादा सोना खरिदने की बात सामने आयी है| रशिया के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने का निवेश रिकार्ड स्तर तक जा पहुँचा है और उसका हिस्सा करीब १७ प्रतिशत तक गया है| जुलाई महीने में रशिया के केंद्रीय बैंक द्वारा करीब २६.१२ टन सोना खरीदा गया है| इस खरिददारी के बाद सोने के आरक्षित भंडार की मात्रा करीब १,९१० टनों तक गयी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.