सीरियन सैनिकों पर भीषण हमलें होंगे – तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

अंकारा/दमास्कस – ‘इसके आगे तुर्की का एक भी सैनिक घायल हुआ तो सीरिया को भीषण किमत चुकानी होगी| जहां दिखाई देंगे वहां पर सीरियन सैनिकों पर हमलें किए जाएंगे’, यह धमकी तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप तय्यीप एर्दोगन ने दी है| तुर्की से जुडे सीरियन बागियों की कार्रवाई में ५१ सैनिकों की मौत होने की जानकारी तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने साझा की है| साथ ही इन बागियों ने सीरियन सेना का हेलिकॉप्टर गिराने की घटना भी सामने आ रही है| इसके बाद तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने सीरिया की अस्साद हुकूमत को यह चेतावनी दी है|

दो दिन पहले सोमवार के रोज सीरियन सेना ने इदलिब में की कार्रवाई में तुर्की के छह सैनिक मारे गए थे| इसके बाद तुर्की की सेना ने सीरियन सैनिकों पर जोरदार हमलें किए| तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने प्रसिद्ध की हुई जानकारी के अनुसार तुर्की के तोंपों ने सीरियन सेना के दर्जन से भी अधिक ठिकानों को लक्ष्य किया| पिछले तीन हफ्तों में इदलिब में हुए संघर्ष के दौरान तुर्की के १३ सैनिक मारे गए है| साथ ही इदलिब और अलेप्पो में सीरियन सेना ने तुर्की के सैनिकों को घेरने की खबरें भी सामने आ रही है|

इदलिब में तुर्की के सैनिकों ने कब्जा किए १२ में से ९ लष्करी चौकियों को सीरियन सैनिकों ने घेर रखा है| साथ ही सीरिनय सेना ने अलेप्पो के महामार्ग पर भी कब्जा किया है| यहां से मात्र चार किलोमीटर दूरी पर तुर्की ने लष्करी अड्डा स्थापित किया है| इस वजह से इदलिब और अलेप्पो में सीरिया और तुर्की की सेना एक दुसरे के सामने आने का दावा स्थानिय माध्यम कर रहे है| इस पृष्ठभूमि पर तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष ने सीरिया की अस्साद हुकूमत को धमकाया है|

इस धमकी से पहले सोमवार और मंगलवार के रोज तुर्की से जुडे सीरियन बागियों ने सीरियन सेना को लक्ष्य किया था, यह जानकारी तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने साझा की है| तुर्की से जुडे सीरियन बागियों के हमले में अस्साद हुकूमत के ५१ सैनिक मारे गए और ५० से भी अधिक घायल हुए है| मंगलवार के रोज बागियों ने सीरियन सेना का हेलिकॉप्टर गिराया| बागियों का प्रभाव होनेवाले इलाके से उडान भर रहे इस हेलिकॉप्टर पर हमला किया गया|

इस पृष्ठभूमि पर अगले दिनों में सीरिया के इदलिब और अलेप्पो में सीरिया और तुर्की की सेना का सीधा संघर्ष शुरू होने की कडी संभावना सामने आ रही है| संयुक्त राष्ट्रसंघ ने यह संघर्ष रोकने के लिए निवेदन किया है| पर, सीरिया में यह संघर्ष शुरू नही होगा, यह भरोसा रशिया जता रही है| बुधवार के दिन फिर एक बार तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत करने की जानकारी रशिया ने साझा की है| पर, इश बातचीत का ब्यौरा रशिया ने सार्वजनिक नही किया है|

इससे पहले सीरिया के संघर्ष के कारण रशिया और तुर्की एक दुसरे के सामने खडे हुए थे| वर्ष २०१५ में तुर्की ने सीरिया में रशिया का लडाकू विमान गिराया था| पर, अगले दिनों में अमरिका और तुर्की के बीच मतभेद होने से रशिया और तुर्की का सहयोग स्थापित हुआ| पर, फिर एक बार सीरिया के मुद्दे पर रशिया और तुर्की में कडे मतभेद होना शुरू हुआ है| वही, तुर्की ने सीरियन हुकूमत के विरोध में अपनाई भूमिका को अमरिका ने समर्थन घोषित किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.