चीन ने ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी की जानकारी छुपाई – अमरिकी समाचार पत्र का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन/बीजिंग: चीन के ‘वुहान’ शहर से फैल रही ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के बारे में चीन के विशेषज्ञों ने दिसंबर महीने में ही चेतावनी दी थी| पर, चीन की शासक कम्युनिस्ट हुकूमत ने इन विशेषज्ञों पर दबाव बनाकर इस महामारी से संबंधित सभी जानकारी एवं सबुत दबाएं, यह दावा अमरिका के समाचार पत्र ने किया है| अमरिका के दल ने जनवरी महीने में की यात्रा के दौरान भी यह जानकारी सार्वजनिक नही की गई, यह आरोप इस अमरिकी पत्र ने किया है| इस वजह से ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी के बारे में चीन की हुकूमत ने लापरवाही दिखाने के दावे की फिर से पुष्टी हुई है|

कोरोना व्हायरस’ की महामारी ने अबतक चीन समेत लगभग ६० देशों में फैलकर अपना प्रभाव दिखाया है| साथ ही इस महामारी के चपेट में होनेवालों की संख्या ८७ हजार से भी अधिक होने की जानकारी स्वास्थ्य यंत्रणा दे रही है| चीन के अलावा दक्षिण कोरिया, इटली और ईरान में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी ने हडकंप मचाना शुरू करने की बात सामने आ रही है|

दक्षिण कोरिया में ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीजों की संख्या तेजीसे बढ रही है और रविवार तक करीबन ३,७३६ लोग कोरोना व्हायरस की चपेट में होने की बात दर्ज हुई है| इस महामारी के कारण दक्षिण कोरिया में २० लोगों की मौत होने की जानकारी भी दी गई है| दक्षिण कोरिया के साथ ही पडोसी उत्तर कोरिया में भी ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी फैलना शुरू हुआ है और एक मरीज को गोलियों से भूनकर मारा गया है, ऐसी खबर भी प्राप्त हुई है|

ईरान में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी में जान खोनेवालों की संख्या ५० से भी अधिक होने की जानकारी स्थानिय यंत्रणा ने साझा की| पर, कुछ विदेशी प्रशार माध्यमों ने ईरान में कोरोना व्हायरस के कारण २०० से भी अधिक लोगों की मौत होने का दावा किया है| ईरान में ‘कोरोना व्हायरस’ से पीडित मरीजों में देश के उपराष्ट्राध्यक्ष भी शामिल है| साथ ही ईरान के सांस मोहम्मद अली रमझानी दस्तक की इस महामारी से मौत होने की जानकारी भी सामने आयी है|

यूरोप में इटली समेत करीबन २० देशों में ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीज देखें गए है| इटली का इस महामारी से सबसे अधिक नुकसान हुआ है| इटली में कोरोना व्हायरस के कारण अबतक २९ लोगों की मौत हो चुकी और और १,१२८ लोग इस महामारी के चपेट में होने की जानकारी सरकार ने साझा की है| फ्रान्स में ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीजों की संख्या १०० हुई है और स्पेन में कोरोना व्हायरस के ७१ मरीज देखें गए है|

इसी बीच, ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी की पृष्ठभूमि पर चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग की जापान फिलहाल के लिए यात्रा स्थगित करने के संकेत दोनों देशों ने दिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.