भविष्य मे चीन यह अमरीका की सुरक्षा को सबसे बड़ा ख़तरा होगा – अमरीका के रक्षा दल प्रमुख का इशारा

वॉशिंगटन: अगर सन २०२५ का विचार कर रहे है और लोकसंख्या, अर्थव्यवस्था जैसे घटक को ध्यान मे रखे, तो सन २०२५ मे चीन यह अमरीका की सुरक्षा को होनेवाला सबसे बड़ा खतरा होगा। हमारे विश्लेषण से यह निष्कर्ष सामने आ रहा है, ऐसा इशारा अमरीका के रक्षादल प्रमुख जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने दिया है। अमरिकी संसद मे चीन और आशिया के बारे मे अमरीका के नए नीति के संदर्भ मे जानकारी देते हुए डनफोर्ड ने यह इशारा दिया है। इससे पूर्व अमरीका की गुप्तचर संघटना ‘सीआयए’ के संचालक माइक पोम्पिओं ने भी चीन यह अमरीका के लिए खतरनाक होगा ऐसा सूचित किया था।

अमरीका की सुरक्षापिछले कुछ वर्षों मे चीनी एवं रशिया जैसे देशों ने अपना संरक्षण सामर्थ्य बढ़ाने पर लगातार जोर दिया है। इन दोनों देशों ने नए मिसाइल, युद्धनौका, लड़ाकू विमान, पनडुब्बी, परमाणु शस्त्र, तोंफ विकसित किए है। उस समय इलेक्ट्रॉनिक तथा सायबर वॉरफेअर मे भी इन दोनों ने अग्रणी स्थान प्राप्त करने की बात मानी जा रही है। इस पृष्ठभूमि पर पिछले कई वर्षों मे अमरीका के रक्षा क्षमता घटने का इकबालिया बयान जनरल डनफोर्ड ने दिया है।

सन २००० साल के आसपास मे अमरीका ने दुनिया भर के अन्य देशों से ज्यादा प्रभावी एवं आधुनिक संरक्षण क्षमता होगी। राष्ट्रीय हित संबंध रखने के लिए अमरीका आग्रणी कदम उठाने मे सक्षम है। पर अब यह क्षमता है कि नहीं यह प्रश्न व्यक्त किया जा रहा है। अमरीका को यूरोप और पैसिफिक इन दोनों क्षेत्र मे प्रभावी आवाहन दिखाई दे रहे है, ऐसा रक्षा दल प्रमुख डनफ़ोर्ड ने कहा है। उस समय उन्होंने हालही मे सबसे बड़ा खतरा तथा रशिया की क्षमता पर भी अपनी भूमिका स्पष्ट की है।

अमरीका की सुरक्षासन २०२५ तक चीन का खतरा बढ़ने वाला है। फिर भी फिलहाल अमरीका की सुरक्षा को सबसे बड़ा खतरा उत्तर कोरिया का होने की बात जनरल डनफोर्ड ने स्पष्ट की है। बैलेस्टिक मिसाइल एवं परमाणु शस्त्र कार्यक्रम मे उत्तर कोरिया से शुरू गतिशील गतिविधियों पर, यह देश सबसे अधिक खतरनाक है ऐसा इशारा डनफोर्ड ने दिया है। उस समय उन्होंने रशिया के परमाणु शस्त्र एवं इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेअर इस क्षेत्र मे प्रभावी क्षमता होने की बात मानी है। पूर्ण लष्करी क्षमता का विचार करते है तो आज रशिया चीन से आगे है, ऐसा दावा भी किया है।

अमरीका की सुरक्षाचीन पैसिफिक क्षेत्र मे अमरीका की रक्षा क्षमता को मर्यादा लाने का प्रयत्न करने का आरोप अमरिकी अधिकारियों ने किया है। चीन के नेतृत्व मे भविष्य का विचार करके संरक्षण खर्च लगातार बढ़ रहा है। चीन के रक्षा दल के आधुनिकरण, यह अमरीकी लश्कर की क्षमता रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा है। चीन को रोकना होगा तो अमरीका को प्रतिवर्ष संरक्षण खर्च ३ से ७ प्रतिशत बढ़ाना होगा ऐसा संरक्षण दल प्रमुख जनरल डनफोर्ड ने कहा है।

अमरीका के संसद ने हालही मे लगभग ६९२ अब्ज डॉलर्स के संरक्षण खर्च को मंजूरी दी है और पिछले वर्ष की तुलना मे यह लगभग १०.५ प्रतिशत बढ़त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.