बुर्किना फासो में सोने की खदान में हुए विस्फोट से ६० की मौत

बुर्किना फासो – अफ्रीका के साहेल क्षेत्र के हिस्से वाले बुर्किना फासो में स्थित सोने की खदान में हुए भीषण विस्फोट में ६० लोगों की मौत हुई| खनन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे विस्फोटक एवं रासायानों के कारण यह विस्फोट हुआ, ऐसा कहा जा रहा है| पोनी प्रांत के गबोमब्लोबरा में घटी इस दुर्घटना में १०० से अधिक घायल हुए हैं और मृतकों की संख्या बढ़ेगी, यह ड़र भी व्यक्त किया जा रहा है|

सोमवार दोपहर तकरीबन २ बज़े गबोमब्लोरा में सोने की खदान में बड़ा विस्फोट हुआ| इसके बाद अगले कुछ ही मिनिटों में खदान के क्षेत्र में कई विस्फोट होने की जानकारी सूत्रों ने साझा की| खदान के इलाके की स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है और कई शव मिट्टी में दबे होने की जानकारी स्थानीय समाचार चैनल ‘आरटीबी’ ने साझा की है|

यह हादसा जिस खदान में हुआ, उसे अवैध पद्धति से चलाया जा रहा था, यह दावा भी किया जा रहा है| बुर्किना फासो देश अफ्रीका में प्रमुख सोना उत्पादक देशों में से एक है| वर्ष २०१९ में इस देश का सोने का कारोबार दो अरब डॉलर्स से अधिक था| बढ़ते निर्यात की वजह से देश के कई हिस्सों में सोने की अवैध खदानें शुरू होने की बात सामने आ रही है|

कुछ हिस्सों में आतंकी ही सोने की खदानें चला रहे हैं, यह भी कहा जा रहा है| सोने का पड़ोसी देशों में अवैध निर्यात करके इस माध्यम से आतंकी संगठन पैसा कमा कर रहे हैं, यह भी स्पष्ट हुआ है| कुछ आतंकी संगठनों ने सोने की खदानें चलाने वाली कंपनियों से फिरौती वसूलने की खबरें भी प्रसिद्ध हुई थीं| फिरौती ना देनेवाली कंपनियों की खदानों पर एवं कर्मचारियों पर आतंकी हमले भी किए गए हैं|

इसी बीच बुर्किना फासो में पिछले महीने सेना ने विद्रोह करके लोकतांत्रिक सरकार का तख्ता पलटा| इस वजह से देश में बड़ी मात्रा में अस्थिरता का माहौल है और अवैध उद्योंगों को खुली छूट दी गई है| इन उद्योगों पर किसी का नियंत्रण ना होने के कारण विस्फोट की घटनाएँ घट रही हैं, यह दावा विश्‍लेषक करते हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.