बायडेन प्रशासन चीनी उत्पादनों का कर घटाएगा

वॉशिंग्टन – यूरोप की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और मूल्यों को चीन से खतरा काफी बड़ा है। ऐसे चीन विरोधि संघर्ष में यूरोप अमरीका का साथ दे, ऐसा आवाहन अमरिकी विदेश मंत्रालय की उपमंत्री वेंडी शर्मन ने किया था। इसे तीन दिन के पश्चात, चीनी उत्पादनों पर लगाए गए कर घटाने के संकेत बायडेन प्रशासन ने दिए हैं। इस वजह से यूरोपिय देशों को चीन के खिलाफ उकसा रहा बायडेन प्रशासन अब स्वयं ही चीन को कर में रिहायत देने की तैयारी में होने की बात स्पष्ट हुई है।

अमरिकी विदेश मंत्रालय की उपमंत्री वेंडी शर्मन ने पिछले हफ्ते माध्यमों से बातचीत करते हुए यूरोप को चीन से बढ़ रहे खतरों को लेकर चेतावनी दी थी। ‘फ़रवरी में चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग और रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने एक-दूसरे से सहयोग करने के लिए मर्यादा ना होने का ऐलान किया था। यह सहयोग यूरोप के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लेकिन, इससे पहले चीन से यूरोप की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और मूल्यों के लिए बड़ा खतरा निर्माण हुआ है’, ऐसी चेतावनी शर्मन ने दी थी।

चीन यूरोप से हज़ारों मील दूरी पर होने के बावजूद इस देश की हरकतें यूरोप के भविष्य के लिए खतरा बन सकती हैं, इसकी याद अमरिकी उपमंत्री ने करायी। इस वजह से यूरोप चीन विरोधि संघर्ष में अमरीका का साथ दे, यह आवाहन शर्मन ने किया। लेकिन, अमरीका को चीन के साथ नया शीतयुद्ध शुरू नहीं करना है या चीन के साथ आर्थिक सहयोग भी तोड़ना नहीं है, ऐसा शर्मन ने आगे कहा था।

बायडेन प्रशासन की संभ्रम निर्माण करनेवाली इस भूमिका सामने आने से दो दिन नहीं हो रहे हैं और इसी बीच अमरिकी व्यापारमंत्री गिना रायमोंडो ने चीन के उत्पादनों के कर घटाने के संकेत दिए। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने इसके लिए आवश्‍यक गतिविधियाँ शुरू करने की सूचना की है, यह जानकारी व्यापारमंत्री गिना ने प्रदान की। पिछले चालिस सालों की तुलना में अमरीका में महंगाई विक्रमी स्तर पर पहुँची है। इस पर काबू पाने के लिए चीन के सामान पर लगाए गए कर घटाने का निर्णय किया जाएगा, यह जानकारी अमरिकी व्यापारमंत्री ने प्रदान की।

दो साल पहले अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के विरोध में व्यापार युद्ध शुरू किया था। इसके तहत अमरीका ने चीन के उत्पादनों पर भारी कर लगाया था। इससे चीन की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुँचने की खबरें प्राप्त हुई थीं। अमरीका की मौजूदा व्यापारमंत्री गिना रायमोंडो ने भी ट्रम्प प्रशासन के कार्यकाल में चीन पर लगाए कुछ प्रतिबंध असरदार होने की बात भी मानी थी। लेकिन, अमरीका अब देश में बढ़ती हुई महंगाई का कारण बताकर चीनी सामान पर लगाए गए कर घटा रही है। लेकिन, यूरोपिय देश चीन को लेकर अलग भूमिका अपनाएं, यह उम्मीद बायडेन प्रशासन ने रखी दिख रही है।

चीन की विस्तारवादी नीति के विरोध में बायडेन प्रशासन पुख्ता भूमिका नहीं अपनाता, ऐसी शिकायत अमरीका के मित्रदेश कर रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री एबे शिंजो ने ताइवान संबंधी बायडेन प्रशासन की संभ्रमित भूमिका पर आलोचना की थी। अब व्यापार में रिहायत देकर अमरीका चीन को दबाव से मुक्त करती दिख रही है। इससे चीन को काफी बड़ा लाभ प्राप्त होगा और इस वजह से ताइवान एवं चीन की आक्रामकता से खतरा होनेवाले अन्य देशों की सामने अधिक बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.