ईंधन वायु खनन के मुद्दे पर हिज़बुल्लाह ने इस्रायल को धमकाया

बैरूत – नैसर्गिक ईंधन वायु से समृद्ध भूमध्य समुद्र की सागरी सीमा के विवाद को लेकर इस्रायल और लेबनान आमने-सामने हैं। ‘इस्रायल ने लेबनान की समुद्री सीमा में घुसर ईंधन वायु का खनन किया तो इस पर जोरदार प्रत्युत्तर दिया जाएगा। इस कारण इस्रायल-लेबनान की सीमा पर युद्ध शुरू हो तब भी हमें परवाह नहीं है’, ऐसी धमकी लेबनान की आतंकी संगठन हिज़बुल्लाह ने दी। इसी बीच, इस्रायल और लेबनान की सीमा पर पहले से ही तनाव बना हुआ है। दो दिन पहले लेबनीज सैनिक इस्रायल की सीमा में घुसपैठ करने की घटना सामने आयी थी।

इस्रायल के हैफा शहर से लगभग ९० किलोमीटर दूरी के भूमध्य समुद्र में ‘कारिश’ नामक समृद्ध वायु क्षेत्र है। इस्रायल के कब्ज़े के लेवियथान और तमार ईंधन क्षेत्र के पड़ोस वाले कारिश में ३० करोड़ बैरल्स में से अधिक ईंधन वायु का भंड़ार होने का दावा किया जा रहा है। ईंधन वायु का खनन और अधिक भंड़ारण वाली लंदनस्थित ‘एनेगीन कंपनी ने कारिश के विकास को लेकर मार्च में इस्रायल की ‘इस्रायल इलेक्ट्रीक कंपनी’ के साथ समझौता किया था। इसके अनुसार इस्रायली कंपनी जल्द ही कारिश के क्षेत्र में ईंधन वायु का खनन करेगी।

लेकिन, यह कारिश क्षेत्र अपनी सीमा में होने का दावा लेबनान कर रहा है। साथ ही इस्रायल अपनी अनुमति के बिना इस क्षेत्र में अन्य कोई ईंधन खनन शुरू ना करे, यह चेतावनी भी दी है। इस विवादित क्षेत्र में इस्रायल की हरकतें उकसानेवाली और आक्रामक होने का इशारा लेबनान के राष्ट्राध्यक्ष मिशेल एऑन ने दिया था। साथ ही लेबनान के राष्ट्राध्यक्ष ने भी इस्रायल को गंभीर परिणामों के लिए तैयार रहने का इशारा दिया था। इसके अलावा लेबनान के राष्ट्राध्यक्ष ने विवादित समुद्री क्षेत्र के मामले में अमरीका की मध्यस्थता की माँग की है।

लेबनीज राष्ट्राध्यक्ष के इस इशारे के कुछ ही घंटों बाद हिज़बुल्लाह ने इस्रायल को धमकाया है। राष्ट्राध्यक्ष एऑन ने आदेश दिए तो हिज़बुल्लाह लेबनान की समुद्री सीमा में इस्रायल की घुसपैठ का प्रत्युत्तर देगी, यह ऐलान हिज़बुल्लाह के क्रमांक को दो का नेता शेख नईम कासिम ने दी। लेबनान के ईंधन क्षेत्र में इस्रायल की घुसपैठ को सैन्य ताकत का इस्तेमाल करके जवाब दिया जाएगा, यह दावा शेख कासिम ने किया। इससे इस्रायल औड़ लेबनान की सीमा पर नया संघर्ष शुरू हो तब भी परवाह नहीं करेंगे, ऐसी धमकी हिज़बुल्लाह के नेता ने दी।

इसी बीच, ईरान से जुड़े हिज़बुल्लाह की हरकतों की वजह से आनेवाले समय में इस्रायल-लेबनान संघर्ष शुरू होगा, ऐसी चिंता अमरिकी और इस्रायली विश्लेषकों ने पहले ही व्यक्त की थी। इस्रायल ने हिज़बुल्लाह विरोधि संघर्ष की तैयारी करने की खबरें भी प्राप्त हुई थीं। पिछले हफ्ते में ही इस्रायल की सेना ने सायप्रस में हिज़बुल्लाह विरोधि युद्ध का विशेष अभ्यास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.