भूतान के राजा भारत दौरे पर

नई दिल्ली: डोकलाम का विवाद मिटने के २ महीनों के बाद, भूतान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल भारत के दौरे पर आए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एवं रक्षामंत्री निर्मला सीतारामन, इन्होंने राजा नामग्याल से मुलाकात करके चर्चा की है। राष्ट्रपति कोविंदने डोकलाम के विवाद में भूतानने भारत के साथ साझेदारी करके, लिए ठोस भूमिका पर प्रशंसा की है। राजा नामग्याल इनका यह दौरा, आज भी डोकलाम का मुद्दा छोड़ने के लिए चीन तैयार न होने का इशारा है, ऐसा विश्लेषकों का कहना है।

बुधवार को राजा नामग्याल भारत के दौरे पर आए हैं और उन्होंने राष्ट्रपति कोविंद एवं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। डोकलाम के विवाद में चीन जैसे बलशाली देश से दबाव आते समय, भूतान ने स्वीकारी हुई ठोस भूमिका की राष्ट्रपति कोविंदने प्रशंसा की है। इससे भारत एवं भूतान की गहरी दोस्ती स्पष्ट हुई है, ऐसा राष्ट्रपति कोविंदने कहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनके साथ विदेश मंत्री एवं रक्षामंत्री की मुलाकात होकर, राजा नामग्याल इन्होंने चर्चा की है। इस मुलाकात द्वारा भूतान का डोकलाम यह भू-भाग निगलने की कोशिश करने वाले चीन को सुयोग्य संदेश दिया जा रहा है, ऐसा प्रतीत हो रहा है।

भूतान के राजाचीन के विदेश मंत्रालय ने राजा नामग्याल इनके भारत दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। भारत एवं भूतान में संबंध ‘सामान्य’ रहे, ऐसी अपेक्षा उस समय चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता चुनयिंग ने यह व्यक्त की है। सूचक शब्दों में दोनों देशों में संबंध सर्वसामान्य न होने के चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता कह रही हैं। भूतान के विदेश नीति एवं भूतान की सीमा का रक्षण करने की जिम्मेदारी आजतक भारत निभा रहा है। दोनों देशों में इस विषय में समझौता संपन्न हुआ है और भारत की सुरक्षा के लिए भूतान का यह सहयोग अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है। इसकी वजह से दुनिया का दूसरा कोई भी देश भूतान से सीधा राजनीतिक संवाद नहीं कर सकता, इस पर उंगली दिखाकर चीनने भारत पर आरोप किया है।

डोकलाम के विवाद में हमें सीधे भूतान से चर्चा करनी है, पर भारत इसके लिए बाधा कर रहा है, ऐसा आरोप चीन ने किया था। पर भूतान ने अधिकृत स्तर पर यह आरोप ठुकराया है और भारत का पक्ष उठाए रखा है। इसकी वजह से चीन को भारत के विरोध में गैरप्रचार करना संभव नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.