ऑस्ट्रिया का विदेश विभाग हुआ बडे सायबर हमले का लक्ष्य – विदेशी यंत्रणा का हाथ होने का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवियना – यूरोपिय महासंघ के प्रमुख सदस्य देश ऑस्ट्रिया पर बडा सायबर हमला होने की बात सामने आयी है| ऑस्ट्रियन सरकार के विदेश विभाग से जुडे कॉम्प्युटर सिस्टिम्स से जुडी सिस्टिम्स को इस सायबर हमले में लक्ष्य किया गया है| ऑस्ट्रियन सरकार ने यह एक गंभीर सायबर हमला होने की बात स्पष्ट की है और इसमें विदेशी यंत्रणा का हाथ होने के संकेत भी दिए है|

पिछले दशक से यूरोप के कई देशों को सायबर हमलें से नुकसान उठाना पडा है और इसमें ब्रिटेन, जर्मनी, इस्टोनिया जैसे देशों का समावेश है| जर्मनी पर वर्ष २०१५ एवं २०१८ में सायबर हमलें किए गए थे| लगातार हो रहे इन सायबर हमलों पर ध्यान देकर यूरोपिय महासंघ ने पिछले वर्ष सायबर हमलों को जवाब देने का प्रावधान होनेवाले प्रस्ताव को मंजुरी दी थी|

इस पृष्ठभूमि पर ऑस्ट्रिया के विदेश विभाग पर हुआ हमला ध्यान आकर्षित करनेवाला साबित होता है| शनिवार के दिन विदेश विभाग के कॉम्प्युटर सिस्टिम्स को लक्ष्य किया गया है, यह बात ऑस्ट्रियन यंत्रणाओं के सामने स्पष्ट हुई| इसके साथ ही उन्होंने जवाबी कार्रवाई भी शुरू की| पर, २४ घंटों बाद भी सायबर हमले का जवाब देना ऑस्ट्रियन यंत्रणाओं को मुमकिन नही हुआ| इसी कारण इस हमले की गंभीरता बढी है|

ऑस्ट्रियन सरकार ने इस मामले में निवेदन जारी किया है और शनिवार के दिन हुआ सायबर हमला काफी बडा होने की बात कही है| साथ ही इस हमले का दायरा ध्यान में रखें तो इस हमले के पीछे विदेश की किसी बडी यंत्रणा का हाथ होने की संभावना भी जताई है| इससे पहले यूरोपिय देशों पर हुए सायबर हमलों के पीछे प्रमुखता से रशिया का हाथ होने की बात सामने आयी थी| रशिया के अलावा चीन, उत्तर कोरिया और ईरान जैसे देशों ने भी यूरोपिय देशों पर सायबर हमलें करने की बात स्पष्ट हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.