ब्राजील को विशेष लष्करी दर्जा बहाल करने की तैयारी में है अमरिका – राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के संकेत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने लैटिन अमरिका के ‘ब्राजील’ को नाटो के दायरे से बाहर का अमरिका का मित्रदेश (नॉन नाटो एली) यह विशेष दर्जा देने के संकेत दिए है| व्हेनेजुएला की अस्थिरता एवं चीन से लैटिन अमरिकी देशों में प्रभाव बढाने के लिए शुरू गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर यह संकेत अहम समझे जा रहे है| ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष ‘झैर बोल्सोनारो’ फिलहाल अमरिका की यात्रा कर रहे है| उनके साथ हुई बातचीत के बाद ट्रम्प इन्होंने इस नई नजदिकी के संकेत दिए है|

‘ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष के साथ हुई भेंट अच्छी रही| इस भेंट में हमने अमरिका ब्राजील को नाटो के दायरे से बाहर रहनेवाले अमरिका का मित्रदेश के तौर पर सम्मान देने को इच्छुक होने की बात उन्होंने कही| शायद ब्राजील का समावेश नाटो में हो इसलिए भी अमरिका पहल कर सकती है’, इन शब्दों में ट्रम्प ने अमरिका एवं ब्राजील के बीच नए सहयोग के संकेत दिए| फिलहाल दोनों देश आतंकवाद, अंमली पदार्थों की एवं हथियारों की तस्करी जैसे कई मुद्दों पर एकता से काम कर रहे है, यह दावा भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया|

अमरिका ने अबतक दुनिया के करीबन १७ देशों को ‘नॉन नाटो एली’ यह विशेष दर्जा बहाल किया है| इनमें इस्रायल, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ लैटिन अमरिका में ‘अर्जेंटिना’ का समावेश है| दक्षिण अमरिका में शीर्ष स्थान पर रहनेवाला ब्राजील दुनिया के कुछ प्रमुख देशों में भी शामिल है| अर्थव्यवस्था एवं ईंधन क्षेत्र में स्थापित वर्चस्व के बल पर ब्राजील लैटिन अमरिकी देशों का नेतृत्व करता है| इस वजह से अमरिका ने ब्राजील को नया दर्जा बहाल किया तो, यह घटना अहम साबित होती है|

पिछले वर्ष ब्राजील के नए राष्ट्राध्यक्ष ‘झैर बोल्सोनारो’ इन्होंने पदभार स्वीकारते समय अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प दुनिया में सबसे शक्तिशाली नेता होने का दावा किया था| साथ ही अमरिका और इस्रायल इन देशों के साथ सहयोग बढाने के लिए गतिविधियां भी उन्होंने शुरू की है और मुलाकात के दौरान इस बारे में उन्होंने स्पष्ट तौर पर संकेत भी दिए थे|

दुनिया में फिलहाल हो रही गतिविधियां देखी जाए तो भविष्य में ब्राजील में अमरिका का लष्करी अड्डा निर्माण करने के लिए दृढ भूमिका अपनानी होगी, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष बोल्सोनारो इन्होंने बडी खलबली मचाई थी| ब्राजील में ‘साओ पावलो’ में अमरिकी ‘मरिन कोअर’ का अड्डा वर्ष २००८ से सक्रिय है और ऐसे में नए अमरिकी अड्डे का निर्माण करने के प्राप्त हो रहे संकेत अमरिका एवं ब्राजील के बीच बढते रक्षा सहयोग के संकेत होने का दावा विश्‍लेषक कर रहे थे|

अमरिकी विदेश मंत्री माईक पोम्पिओ ने ब्राजील की यात्रा करके दोनों देशों में सहयोग बढाने के लिए दृढता से कदम उठाने की बात स्पष्ट की थी| ब्राजील के राष्ट्राध्यक्ष ने अमरिकी यात्रा को दी अहमियत भी इसका समर्थन करती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.