अमरिका के २० लाख करोड़ डॉलर्स के कर्जे पर ‘फ़ेडरल रिज़र्व’ के प्रमुख की चिंता

वॉशिंग्टन: ‘अमरिका की अर्थव्यवस्था पर कर्ज का बोझ जिस दिशा में बढ़ रहा है, उसे देखा जाए तो हम कितने समय तक संभाल सकते हैं, इसकी मुझे चिंता है। देश के जीडीपी की तुलना में अमरिका पर कर्ज का प्रमाण लगभग ७५ प्रतिशत तक है। यह प्रमाण घबराने जैसा नहीं है, लेकिन चिंता न की जाए इतना कम भी नहीं है। यह ऐसी बात है जिससे कई लोगों की रात की नींद उड़ सकती है’, इन शब्दों में अमरिका के मध्यवर्ती बैंक की प्रमुख जैनेट एलन ने देश की अर्थव्यवस्था पर बढ़ते कर्ज के बोझ के बारे में चिंता जताई है।

फ़ेडरल रिज़र्व, चिंता, अमरिका अर्थव्यवस्था, डोनाल्ड ट्रम्प / बजट, कर्जे / कररचना, वॉशिंग्टन, दुसरे विश्वयुद्ध

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने देश की कररचना में सुधार के लिए विधेयक लाया है, जिससे देश के बजट पर लगभग १.५ लाख करोड़ डॉलर्स का बोझ पड सकता है। इस मुद्दे पर संसद में जोरदार संघर्ष होने की संभावना है और सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी ने अपनी पूरी शक्ति को अजमाने की गतिविधियाँ शुरू की हैं। साल के अंत तक संसद में कर सुधारों को मंजूरी देकर उसपर राष्ट्राध्यक्ष के हस्ताक्षर होंगे’ यह योजना सत्तारूढ़ पार्टी ने बनाई है।

इसी पृष्ठभूमि पर फ़ेडरल रिज़र्व के प्रमुख ने कर्ज के बोझ के बारे में चिंता व्यक्त करना, ध्यान आकर्षित करने वाली बात साबित हुई है।   जैनेट एलन की नियुक्ति भूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा के कार्यकाल में हुई है और आने वाले कुछ दिनों में उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया है।

फ़ेडरल रिज़र्व, चिंता, अमरिका अर्थव्यवस्था, डोनाल्ड ट्रम्प / बजट, कर्जे / कररचना, वॉशिंग्टन, दुसरे विश्वयुद्ध

दो महीनों पहले अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अर्थव्यवस्था पर कर्ज की मर्यादा को उठाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे। उस विधेयक के अनुसार ८ दिसंबर तक सरकार को आवश्यकता के अनुसार कर्ज लेने की आजादी मिलने वाली थी।

अमरिका के ‘कांग्रेशनल बजट ऑफिस’ ने दी हुई जानकारी के अनुसार अर्थव्यवस्था पर पहली बार २० लाख करोड़ डॉलर्स के कर्ज का बोझ आ गया है। २० लाख करोड़ डॉलर्स का आंकड़ा दुसरे विश्वयुद्ध के बाद का उच्चांक है, ऐसा भी इसमें कहा गया है। अर्थव्यवस्था पर इस कर्ज के बोझ में सार्वजनिक कर्ज का हिस्सा १४.६ लाख करोड़ डॉलर्स है और सरकारी विभागों ने एकदूसरे को दिए कर्ज का मूल्य ५.५ लाख डॉलर्स है।

बराक ओबामा ने सन २००८ में राष्ट्राध्यक्ष के सूत्र हाथों में लिए थे, तब अमरिका पर कर्ज का बोझ १०.७ लाख करोड़ डॉलर्स था। सन २०१६ में ओबामा ने पद छोड़ा तब यह बोझ करीब २० लाख करोड़ डॉलर्स तक पहुंचा था। ओबामा के कार्यकाल में अमरिका पर कर्ज के बोझ में करीब ८६ प्रतिशत से बढ़ोत्तरी हुई थी।

अमरिका सरकार पर बोझ २० लाख करोड़ डॉलर्स है, फिर भी देश पर कुल कर्ज ७० लाख करोड़ डॉलर्स पर पहुँचने की बात कही जाती है। उसमें सरकारी बोझ के साथ साथ उद्योग पर कर्ज, घर के लिए लिया हुआ कर्ज और नागरिकों पर कर्ज का समावेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.