चीन में संदेहजनक बिमारी फैलने से एशियाई देशों में ‘अलर्ट’

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग – चीन में अज्ञात विषाणू की बिमारी काफी तेजी के साथ फैल रही है और ऐसे में एशियाई देशों में सावधानी बरतने का इशारा दिया गया है| चीन के हेबेई प्रांत के वुहान शहर से यह बिमारी फैलना शुरू हुआ है और पिछले कुछ दिनों में ४४ लोगों को इस बिमारी की बाधा होने की जानकारी चीन की यंत्रणा ने साझा की है| ऐसे में, इस विषाणू की बिमारी तेजी के साथ फैलने का डर जताया जा रहा है और हवाई अड्डे एवं बंदरगाहों पर अतिरिक्त व्यवस्था का निर्माण करने की गतिविधियां शुरू हुई है| इससे पहले वर्ष २००२०३ के दौरान चीन में फैलेसार्सकी बिमारी ने एशिया में सैकडों लोगों की मौत हुई थी|

चीन के वुहान शहर में न्यूमोनिया के अज्ञात विषाणू की बाधा होने की जानकारी सामने आयी है और अबतक ४० से भी अधिक लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है| इनमें से ११ मरिजों की स्थित गंभीर होने की बात बताई जा रही है| वुहान की इस घटना के बाद एशियाई देशों में डर का माहौल बन रहा है और सिंगापूर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, तैवान, इंडोनेशिया ने सावधानी बरतने के लिए गतिविधियां शुरू की है| इन देशों ने चीन से पहुंच रहे सभी यात्रियों की जांच करने के लिए हवाई अड्डे पर स्वतंत्र यंत्रणा स्थापित करने की जानकारी सूत्रों ने साझा की है

हॉंगकॉंग में भी अज्ञात विषाणू की बाधा होने के संदेह से कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उन्हें इलाज दिया जा रहा है| हॉंगकॉंग के एक वैज्ञानिक ने नया विषाणूबर्ड फ्ल्यूऔरसार्सके विषाणू से मिलता जुलता होने का दावा किया है| इससे जानवरों को भी खतरा होने की संभावना व्यक्त की गई है| चीन के वुहान में फैली बिमारी के लिए यकिनन कौन सा विषाणू कारण है, यह खोज करने की कोशिश अभी जारी होने की बात वैश्विक स्वास्थ्य संगठन ने कही है|

मलेशिया और सिंगापूर ने सभी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर खास स्वास्थ्य केंद्र शुरू किए है| चीन से लौटे यात्रियों की पहचान कराकर उनकी जांच करने के लिए मुहीम शुरू होने की जानकारी भी सूत्रों ने साझा की| वुहान की यंत्रणा ने विषाणू की बाधा हुए लोग मछली से जुडे बाजार से संबंधित होने का दावा किया है| पर, इस बात का पुख्ता समर्थन नही हुआ है|

पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय बैठकों में वैश्विक स्वास्थ्य संगटएवं अन्य संबंधित संस्थाओं ने कुछ अज्ञात बिमारियों का जिक्र किया था| यह बिमारी लाखों लोगों की मौत का कारण बन सकती है, यह चेतावनी भी इन संस्थाओं के रपट में दिया गया था| इस पृष्ठभूमि पर चीन में देखी गई अज्ञात विषाणू की बिमारी ध्यान आकर्षित कर रही है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.