बायडेन प्रशासन वेनेजुएला और क्युबा के प्रतिबंध शिथिल करेगा

biden-venezuela-cuba-sanctions-2वॉशिंग्टन – अमरीका के बायडेन प्रशासन ने पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के कार्यकाल में वेनेजुएला और क्युबा पर लगाए प्रतिबंध शिथिल करने का निर्णय किया है। पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो की हुकूमत के विरोध में बड़े आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध लगाए थे। इसी दौरान क्युबा की हुकूमत पर मानव अधिकार का कारण बताकर कार्रवाई की गयी थी। इसके बाद रशिया ने इन देशों के साथ संबंध मज़बूत करने की कामयाबी हासिल की थी। अब रशिया-यूक्रैन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बायडेन प्रशासन ने रशिया का समर्थन कर रहे देशों को अपनी ओर करने की गतिविधियाँ शुरू की हैं। प्रतिबंध शिथिल करने का निर्णय ही इसके लिए दिखायी गयी लालच होने की बात मानी जा रही है।

biden-venezuela-cuba-sanctions-1वेनेजुएला की प्रमुख ईंधन कंपनी ‘पीडीवीएसए’ पर लगाए गए प्रतिबंध शिथिल किए जा रहे हैं। इसका अमरिकी ईंधन कंपनी ‘शेवरॉन कॉर्प’ को सीधा लाभ होगा, ऐसा कहा जा रहा है। रशिया पर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से अमरीका में फिलहाल ईंधन की कीमतें भारी उछाल पर हैं और इसे काबू में लाने की सभी कोशिशें नाकाम हुई हैं। इस पृष्ठभूमि पर वेनेजुएला जैसे ईंधन से भरे देश के साथ संबंध सुधारकर अमरीका की ईंधन समस्या दूर करने की मंशा से बायडेन प्रशासन की कोशिश शुरू होती दिख रही है।

biden-venezuela-cuba-sanctions-4वेनेजुएला की कंपनी के प्रतिबंध शिथिल करने के साथ ही ‘पीडीवीएसए’ के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी और मदुरो के करीबी रहे कार्लोस एरिक माल्पिका-फ्लोरेन्स को ही अमरिकी प्रतिबंधों की सूचि से हटाया गया है। मदुरो की हुकूमत और अमरीका के संबंधों में सुधार करके चर्चा हो पाए, इसके लिए यह कदम उठाया गया है, ऐसा कहा जा रहा है। कार्लोस का नाम हटाया गया तो भी मदुरो समेत १४० नेताओं और अफ़सरों पर प्रतिबंध कायम रखे जा रहे हैं, यह भी अमरिकी अफ़सरों ने स्पष्ट किया।

biden-venezuela-cuba-sanctions-3अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल में क्युबा के प्रतिबंध हटाने का ऐतिहासिक निर्णय किया था। बायडेन ने ओबामा के नक्शेकदम पर चलकर यह निर्णय फिर से किया है। अमरीका से क्युबा भेजी जा रही निधि की मर्यादा हटायी गयी है। साथ ही क्युबा से अमरीका आ रही चार्टर फ्लाईटस की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। क्युबन नागरिकों के वीजा की प्रक्रिया गतिमान करने के संकेत दिए गए हैं। बायडेन प्रशासन के इस निर्णय का क्युबा ने स्वागत किया है, फिर भी अमरीका में इसकी आलोचना हो रही है।

बायडेन की शासक डेमोक्रैटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसद बॉब मेनेडेज़ ने इस निर्णय पर तीव्र नाराज़गी जताई। यात्रा और अन्य प्रतिबंध शिथिल करके क्युबा में लोकतंत्र स्थापित होगा, ऐसा विचार करने वाले भूल कर रहे हैं, यह स्वीकारने के लिए ही तैयार नहीं हैं, इन शब्दों में उन्होंने बायडेन प्रशासन के निर्णय को फटकार लगायी। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद मार्को रुबियो ने आरोप लगाया कि, बायडेन प्रशासन का निर्णय ओबामा की नाकाम नीति दोहरानेवाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.