भारत में कोरोना के मृतकों की संख्या २१ हज़ार के पार

 नई दिल्ली/मुंबई – मंगलवार से बुधवार सुबह तक देश में ४८२ लोगों ने इस महामारी के कारण दम तोड़ा। इससे देश में इस महामारी के मृतकों की संख्या २०,६४२ पर पहुँची थी। वहीं, बुधवार रात तक देशभर में लगभग ४०० अन्य मरीज़ों की मृत्यु हुई, यह स्पष्ट हुआ। इस कारण, देश में कोरोना के मृतकों की संख्या २१ हज़ार पर जा पहुँची है। महाराष्ट्र में ही  चौबीस घंटों में १९८ लोगों ने दम तोड़ा है। साथ ही, देश में इस महामारी के मरीज़ों की संख्या साढ़े सात लाख के पार पहुँच चुकी है।

मृतकों की संख्या

महाराष्ट्र में दिन भर में ६,६०३ नये मरीज़ दर्ज़ हुए होकर, १९८ लोगों ने दम तोड़ा है। मुंबई में चौबीस घंटों में ६२ लोगों की मृत्यु हुई है। इससे महाराष्ट्र में कुल मृतकों की संख्या साढ़े नौं हज़ार पर पहुँची है। वहीं, कुल मरीज़ों की संख्या २ लाख २३ हज़ार के पास पहुँची है। तमिलनाडू में एक ही दिन में ६४ लोगों की मौत हुई; वहीं, ३,७५६ नये मरीज़ पाये गए। दिल्ली में दिनभर में ४८ लोगों ने दम तोड़ा और २,०३३ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। कर्नाटक में पहली ही बार चौबीस घंटों में दो हज़ार से अधिक नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। इस राज्य में दिनभर में ५४ लोगों की मृत्यु हुई और २,०६२ नये मरीज़ पाये गए। गुजरात में १२ लोगों की इस महामारी से मृत्यु हुई और १,०६२ नये मरीज़ पाये गए।

इसी बीच, दुनियाभर में कोरोनाबाधितों की संख्या १ करोड़ २० लाख ५४ हज़ार पर पहुँच चुकी है। वहीं, इस संक्रमण के कुल मृतकों की संख्या साढ़े पाँच पाच लाख पर गयी है। अमरीका में ही इस महामारी के मृतकों जी संख्या १ लाख ३१ हज़ार ५१४ पर पहुँची है। वहीं, अब तक पाये गए मरीज़ों की संख्या ३० लाख के पार गयी है। ब्राज़िल में मरीज़ों की संख्या १७ लाख के आसपास पहुँच चुकी है।

जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने, कोरोनावायरस हवा में से भी फ़ैलता है ऐसा कहा है। इससे पहले, यह वायरस कोरोनाबाधितों की छींक में से अथवा खाँसी से फ़ैलता है, ऐसा डब्लूएचओ ने कहा था। लेकिन ३२ देशों के २३९ संशोधकों ने किये संशोधन में, यह वायरस हवा में तैरता है और श्वसन के ज़रिये शरीर में प्रवेश करता है, इसके सबूत प्राप्त होने का दावा किया गया है। इस कारण, अब कोरोना के संदर्भ में जारी गाईडलाईन्स बदलने की आवश्यकता है, ऐसा संशोधकों ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.