पाकिस्तान स्थित उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या में ५० प्रतिशत कटौती करेगा भारत

नई दिल्ली – भारत में स्थित अपने उच्चायोग का जासूसी के लिए इस्तेमाल कर रहे पाकिस्तान को, नई दिल्ली स्थित उच्चायोग के कर्मचारियों की संख्या ५० प्रतिशत से कम करने के आदेश भारत ने दिए हैं। इसी के साथ भारत ने भी, इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के दफ़्तर में मौजूद अपने कर्मचारियों की संख्या ५० प्रतिशत से कम करके, इन अधिकारियों को स्वदेश बुलाने का निर्णय किया है। पाकिस्तानी उच्चायोग के दफ़्तर से हो रही जासूसी और पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक अधिकारियों को परेशान करने की जो हरकतें हो रहीं हैं, उस पृष्ठभूमि पर भारत ने यह आक्रामक निर्णय करके पाकिस्तान को करारा तमाचा जड़ा है।Pakistan India Embassy

पिछले महीने मे ही भारत ने पाकिस्तान के राजनयिक अधिकारियों को जासूसी करते समय रंगेहाथ पकड़ा था। ये अधिकारी पाकिस्तान की गुप्तचर यंत्रणा ‘आयएसआय’ के लिए काम कर रहे थे। भारत ने इन दोनों का निष्कासन करके पाकिस्तान को कड़े शब्दों में समन्स थमाया था। इसका प्रतिशोध लेने के लिए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारियों को बेवज़ह हिरासत में लिया था। आयएसआय ने उनका उत्पीड़न भी किया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की दखल लेकर कड़े शब्दों में निषेध दर्ज़ किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने इन दोनों भारतीय अधिकारियों को रिहा किया था। ये दोनों अधिकारी अब स्वदेश लौट आए हैं। इसके कुछ ही घंटे बाद ही भारत ने यह निर्णय किया है।

इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त के दफ़्तर के कर्मचारियों की संख्या में ५० प्रतिशत कटौती करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए पाकिस्तान को सात दिन का समय दिया गया है। साथ ही भारत ने भी इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग के दफ़्तर के अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या आधी करने का निर्णय करके उन्हें स्वदेश लौटने को कहा है। इसके कारण दोनों देशों के संबंधों में और भी तनाव निर्माण हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.