जापान के प्रधानमंत्री द्वारा ‘इर्मजन्सी’ की घोषणा

टोकियो – कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण जापान की सरकार ने ‘स्टेट ऑफ इर्मजन्सी’ घोषित की है। यह इमर्जन्सी जापान की राजधानी टोकिओ तथा छ: प्रांतों तक सीमित होने की घोषणा जापान के प्रधानमंत्री अॅबे शिंजो ने की। महिनेभर के लिए यह इमर्जन्सी होगी, ऐसा भी प्रधानमंत्री ने आगे कहा। साथ ही, जापान ने इस संक्रमण के संकट को मात देने के लिए १०८ ट्रिलियन येन (९९० अरब डॉलर्स) की घोषणा की है।

कोरोनावायरस ने अब तक ९३ लोगों की जान ली है। वहीं, इस संक्रमण से बाधित हुए लोगों की संख्या चार हज़ार के पार गयी है। हफ़्ते भर में टोकिओ में १२०० से अधिक लोग कोरोनावायरस वायरस से संक्रमित हुए। उसके बाद जापान की सरकार ने इमर्जन्सी के संकेत दिए थे। मंगलवार को प्रधानमंत्री अॅबे ने इसकी घोषणा की। इससे इस संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है, ऐसा विश्वास अॅबे ने व्यक्त किया।

इमर्जन्सी यानी लॉकडाऊन नहीं। महीनेभर की इस कालावधि में जनता घर में ही रहें और व्यवसाय बंद रखें। लेकिन इस दौरान सार्वजनिक परिवहन शुरू रहेगा, ऐसा प्रधानमंत्री अॅबे ने कहा। भूकंप और त्सुनामी के बाद जिस प्रकार जापान की जनता ने एकजुट दिखायी थी, वैसी ही एकजुट इस बार भी जापान की जनता में दिख रही है, इसपर अॅबे ने संतोष ज़ाहिर किया। साथ ही, इस संकट से भी जापान बाहर निकलेगा, ऐसा विश्वास जापान के प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.