अमरिका और ब्रिटेन में ‘कोरोना व्हायरस’ के दायरे में बढोतरी – तीन अमरिकी प्रांतों में ‘इमर्जन्सी’ का ऐलान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन/लंदन: अमरिका के कैलिफोर्निया प्रांत ने ‘कोरोना व्हायरस’ का मुकाबला करने के लिए ‘इमर्जन्सी’ का ऐलान किया है| कोरोना व्हायरस के कारण ‘इमर्जन्सी’ का ऐलान करनेवाला कैलिफोर्निया अमरिका का तीसरां प्रांत साबित हुआ है| इससे पहले ‘फ्लोरिडा’ और ‘वॉशिंग्टन’ ने हेल्थ इमर्जन्सी का ऐलान किया है| अमरिका के साथ ही ब्रिटेन में भी ‘इमर्जन्सी’ घोषित होने के संकेत प्राप्त हो रहे ै| इस देश में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या बढकर ९० हुई है| अगले कुछ दिनों में ब्रिटेन में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या काफी मात्रा में बढेगी, यह संकेत सरकार से दिए जा रहे है| इस पृष्ठभूमि पर इस बिमारी के विरोध में ‘युद्धस्तर’ पर गतिविधियां शुरू होने की जानकारी सूत्रों ने साझा की|

अमरिका में ‘कोरोना व्हायरस’ ने चपेट में लिए मरीजों की संख्या बढकर १२९ हुई है और ११ लोगों की मौत हुई है| कुछ दिन पहले ही अमरिका के शीर्ष वैद्यकीय विशेषज्ञ ने अगले हफ्ते तक अमरिका में हजारों लोग ‘कोरोना व्हायरस’ से पीडित होंगे, यह इशारा दिया था| इस वजह से कोरोना के मरीजों की संख्या और हो रही मौत की बढती संख्या की ओर गंभीरता से देखा जा रहा है| अमरिकी संसद ने इस महामारी का मुकाबला करने के लिए आठ अरब डॉलर्स से भी अधिक रकम का प्रावधान करने का ऐलान किया है|

कैलिफोर्निया के सैन फ्रान्सिस्को बंदरगाह के निकट ‘ग्रैण्ड प्रिन्सेस’ नाम का यात्री जहाज रोका गया है| इस जहाज पर करीबन ढाई हजार यात्री और कर्मचारी है और इनमें से ६० प्रतिशत से भी अधिक लोग ‘कोरोना व्हायरस’ से पीडित होने की आशंका है| इस कारण इस जहाज पर मौजूद सभी लोगों की जांच पुरी होने तक किसी को भी उतारने की अनुमति नही मिलेगी, यह इशारा अमरिकी यंत्रणा ने दिया है| यह जहाज पिछले मही से जापान में फंसे ‘डायमंड प्रिन्सेस’ जहाज का मालिकाना हक रखनेवाली कंपनी का ही होने की बात सामने आयी है|

इसी बीच ब्रिटेन में ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी निर्णायक स्तर पर होने के संकेत सरकार ने दिए है| देश के अधिकांश हिस्से में इस महामारी के मरीज देखे जा रहे है| और इसी बीच कोरोना से पीडीत मरीजों की संख्या ९० तक जा पहुंची है| ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है और यह महामारी को रोकना मुमकीन नही है, पर इस महामारी का मुकाबला करने के लिए सर्वोच्च स्तर पर तैयारी हो रही है, यह सरकार से कहा जा रहा है|

ब्रिटेन में एक शीर्ष यात्री विमान कंपनी ‘फ्लायबी’ बंद हुई है| ‘कोरोना व्हायरस’ का सबसे अधिक आर्थिख नुकसान होने का दावा कंपनी ने किया है| इस पृष्ठभूमि पर हवाई क्षेत्र की शीर्ष संगठन ‘आयएटीए’ ने यात्री विमान क्षेत्र को ‘कोरोना व्हायरस’ के कारण ११३ अरब डॉलर्स का नुकसान हो सकता है, यह इशारा दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.