वियतनाम को गश्तीपोत प्रदान कर रही है अमरिका

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरहनोई: वियतनाम नौसेना की क्षमता बढाने के लिए अमरिका ने और एक निर्णय किया है| इसके तहेत जल्द ही अमरिका एक गश्ती पोत वियतनाम को समुद्री सुरक्षा के लिए प्रदान कर रही है| अमरिकी रक्षामंत्री मार्क एस्पर ने यह ऐलान किया| ‘साउथ चाइना सीके क्षेत्र में चीन के साथ बढ रहे तनाव के पृष्ठभूमि पर अमरिका और वियतनाम का यह सहयोग अहमियत रखता है|

पिछले कुछ दिनों से अमरिकी रक्षामंत्री आसियानकी बैठक के अवसर पर आग्नेय एशियाई देशों की यात्रा कर रहे है| सिंगापूर की बैठक के बाद रक्षामंत्री एस्पर ने बुधवार के दिन वियतमान को भेंट दी| इस दौरान रक्षामंत्री एस्पर ने साउथ चाइना सी के विवाद पर अमरिका की भूमिका रखी|

अपनी लष्करी सामर्थ्य की बल पर चीन अपने वियतनाम जैसे पडोसी देशों का छल कर रहा है| इस समुद्री क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए चीन की हो रही कोशिश एकतरफा और अवैध है| इस वजह से अन्य देशों की सुरक्षा को खतरा बना है| इस समुद्री क्षेत्र के अहम खनिजों पर वर्चस्व प्राप्त करने के लिए चीन अन्य आग्नेय एशियाई देशों की सार्वभूमता को चुनौती दे रहा है| इस वजह से साउथ चायना सीके क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने की संभावना बढ रही है, यह चेतावनी एस्पर ने दी|

इसके लिए अमरिका ने वियतनाम के तटरक्षक बल को गश्ती पोत प्रदान करने का ऐलान किया है| इससे पहले दो वर्ष पहले अमरिका ने वियतनाम को इसी तरह से गश्तीपोत प्रदान की थी| ‘साउथ चायना सीमें चीन के बढते प्रभाव को चुनौती देने के लिए अमरिका वियतनाम की नौसेना को मजबूत कर रही है, यह दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यम और विश्‍लेषक कर रहे है|

चार दशक पहले एक दुसरे के विरोध में युद्ध करनेवाले अमरिका और वियतान में अब सहयोग बढ रहा है| ‘साउथ चायना सीपर चीन की दावेदारी को दोनों देशों ने कडा विरोध किया है| इस पृष्ठभूमि पर चीन की चुनौतियों का सामना करने के लिए वियतनाम ने अमरिका एवं रशिया की नौसेना से सहायता प्राप्त करना शुरू किया है| साथ ही वियतनाम ने इस समुद्री क्षेत्र में चीन से टकराने की जोरदार तैयारी की है|

दो हफ्ते पहले वियतनाम ने साउथ चायना सीमें चीन की लष्करी गतिविधियां और धौस के विरोध में एवं अपने हक के लिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जाने की चेतावनी दी थी| इस समुद्री क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर वियतनाम का अधिकार है और चीन की लष्करी गतिविधियां वियतनाम के अधिकारों का उल्लंघ होने का आरोप वियतनाम ने किया था|

इसी बीच पिछले कुछ महीनों से साउथ चायना सी का विवाद बढ रहा है और अमरिका एवं चीन के युद्धपोतों ने इस क्षेत्र में गश्त भी बढाई है| पिछले महीने में अमरिकी युद्धपोत ने इसी समुद्री क्षेत्र में चीन के कृत्रिम द्विपों के नजदिकी क्षेत्र से गश्त की थी| इसके अलावा चार महीने पहले चीन ने अपनी विमान वाहक युद्धपोत इसी समुद्री क्षेत्र से रवाना की थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.