खाडी क्षेत्र की अराजकता और तबाही के लिए ईरान ही जिम्मेदार – सौदी अरब के राजे सलमान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तररियाध: खाडी क्षेत्र की अराजकता और तबाही के लिए ईरान ही जिम्मेदार है| सौदी अरब पर २८६ बैलेस्टिक मिसाइल और २८९ ड्रोन्स के हमलें करके ईरान ने सौदी अरब का विकास रोकने की कोशिश की| पर, यह देश सौदी को रोक नही सका| अगले समय में ईरान के हमलों को जवाब देते समय सौदी हिचकिचाएगा नही| ईरान ने फैलाई अराजकता और की तबाही का अंत करने का समय आ चुका है, यह ऐलान सौदी अरब के राजे सलमान ने किया है|

सौदी अरब की शूरा कौंसिल की बैठक में बोलते समय राजे सलमान ने ईरान पर यह कडी आलोचना की| महीने पहले सौदी अरब के अबकैक और खुरैस इन दो ईंधन परियोजनाओं पर बैलेस्टिक मिसाइल और ड्रोन्स के हमलें किए थे| येमन के हौथी बागियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी उठाई है| पर, फिर भी यह हमलें ईरान ने ही किए है, यह आरोप सौदी ने किया था| पर, सौदी के राजे सलमान ने पहली बार इन हमलों के लिए ईरान जिम्मेदार होने का ऐलान किया है|

सौदी में बडी संख्या में जीवित नुकसान करके विकास रोकने के लिए ईरान ने सौदी पर २८६ बैलेस्टिक मिसाइल और २८९ ड्रोन्स के हमलें किए| पर, ईरान इन कोशिशों में असफल साबित हुआ है, यह आलोचना राजे सलमान ने इस बैठक के दौरान की|

साथ ही खाडी देशों में अपना प्रभाव बढाने के लिए साजिश कर रहे ईरान को पिछले महीने से इराक, लेबनान में शुरू प्रदर्शनों से झटका लगा है, यह दावा भी राजे सलमान ने किया| पिछले कुछ दिनों से ईरान के १०० से भी अधिक शहरों में हो रहे प्रदर्शन ईरान के ही विध्वंसक विचारों का परिणाम है, इसका एहसास राजे सलमान ने कराया है|

अपनी जनता का हित करना है तो पहले ईरान को इराक, लेबनान और अन्य खाडी देशों में वर्चस्व स्थापित करने के लिए अपनाई नीति छोडनी होगी| नही तो इससे ईरान का ही नुकसान होगा, यह इशारा भी राजे सलमान ने दिया| ईरान में हो रहे प्रदर्शन लगातार सांतवें दिन शुरू है और इस दौरान २०० लोगों की मौत हुई है| तभी इराक में शुरू प्रदर्शनों में ३२० और लेबनान में हुई हिंसा में सौ से भी अधिक लोग मारे गए है| ईरान में शुरू प्रदर्शनों का जिक्र करके और साथ ही इराक और लेबनान में हो रहे प्रदर्शनों का दाखिला देकर राजे सलमान ने ईरान की वर्चस्व स्थापित करने की नीति का अंत करने के लिए यही समय है, यह संदेशा दिया| साथ ही ईरान के विरोध में अंतरराष्ट्रीय समुदाय कार्रवाई करें, यह निवेदन भी राजे सलमान ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.