आगे से बांड खरीदने के लिए अमरिकी डॉलर्स का प्रयोग ना करने का रशिया ने किया निर्णय

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमास्को/वॉशिंग्टन: आगे के समय में बांड की खरीद करने के लिए अमरिकी डॉलर के अलावा अन्य चलनों का प्रयोग करने का ऐलान रशिया ने किया है| रशिया के वित्तमंत्री एंतोन सिल्युआनोव ने यह गोषणा की और वर्ष २०१९ के शेष दिनों में रशिया को किसी भी तरह का कर्जा लेने की जरूरत नही रहेगी, यह दावा भी वित्तमंत्री ने किया|

पिछले कुछ वर्षों में लगातार अमरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रही रशिया ने अमरिका के आर्थिक वर्चस्व के विरोध में आक्रामकता के साथ कदम बढाए है| कुछ दिन पहले ही अपने विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की तादाद विक्रमी स्तर तक बढाने में कामयाब होकर रशिया ने नया बदलाव सफल होने के संकेत भी दिए थे| इसी पृष्ठभूमि पर वित्तमंत्री एंतोन सिल्युआनोव ने की घोषणा अहमियत रखती है|

रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने पिछले कुछ वर्षों से अमरिकी डॉलर के विरोध में मोर्चा कोला है| एक ओर अमरिकी डॉलर का प्रयोग करना रशिया ने तेजी से कम किया है औड़ दुसरी ओर चीन एवं अन्य देशों की सहायता से डॉलर के लिए विकल्प देने की गतिविधियां शुरू की है| इसी लिए सोने के भंडार में रशियाने तेजी से बढोतरी करने का निर्णय किया है|

सोने की खरीद के साथ ही अमरिकी डॉलर्स की बिक्री भी रशियाने बढाई है और इसमें हुआ निवेश युआन, यूरो एवं येन जैसे चलनों की ओर मुडना शरू किया है| इनमें से चीन के युआन में होनेवाला निवेश और चीन के साथ बढ रहे आर्थिक सहयोग पर ध्यान आकर्षित हो रहा है| कुछ वर्ष पहले रशिया ने चीन के साथ ईंधन व्यापार करते समय युआन का प्रयोग शुरू कया है और युआन में ही निवेश करने के लिए स्वतंत्र विभाग शुरू करने का निर्णय रशिया ने किया है|

साथ ही यूरोपियन देशों को भी यूरोम में व्यापार करने संबंधी प्रस्ताव दिया गया है| अमरिका और यूरोपिय देशों में फिलहाल ईरान के साथ कई अन्य मुद्दों पर तनाव बना है| ऐसी स्थिति में ‘यूरो’ का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव देकर डॉलर का इस्तेमाल और भी कम करने की कोशिश रशिया ने की है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतीन ने लगातार अमरिकी डॉलर के विरोध में वक्तव्य करके रशिया अन्य चलनों पर अधिक भरौसा रखेगी, यह संकेत भी दिए है|

इस पृष्ठभूमि पर रशिया के वित्तमंत्री ने खुलेआम अमरिकी डॉलर्स का इस्तेमाल बंद करने संबंधी किया वक्तव्य ध्यान आकर्षित कर रहा है| ‘इस वर्ष रशिया को विदेशी बाजार से कर्ज उठाना नही होगा| रशियन अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी सालाना प्रावधान की तजवीज हो चुकी है| इस दौरान जरूरत से ज्यादा निधी रशिया के पास मौजूद है| अगले वर्ष क्या करना है, यह बाद में देखा जाएगा| चीन के युआन चलन में कर्ज उपलब्धी करने की संभावना है’, ऐसा वित्तमंत्री एंतोन सिल्युआनोव ने कहा|

पिछले कुछ महीनों में रशिया ने करीबन सात अरब यूरो के बांड जारी किए है और यह सभी बांड लंबे अवधी के लिए जारी किए गए है| इस वजह से चीन के युआन के साथ ही रशिया ‘यूरो’ में निवेश करने पर भी जोर देती दिख रही है| युआन में अभी बांड जारी नही किए है, फिर भी इसके लिए जरूरी गतिविधियां शुरू होने के संकेत रशियन सूत्रों ने दिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.