पाकिस्तान की परमाणु धमकियों की भारत ने हवा निकाली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कथुआ/मुरादाबाद – पाकिस्तान से भारत को लगातार परमाणु हमले की धमकी दी जा रही थी| पर अब उनकी धमकियों की हवा निकल गई है, ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है| उरी एवं पुलवामा में हुए आतंकवादी हमलें के बाद तीसरी गलती की तो अपनी खैर नहीं, इसका पूरा एहसास पाकिस्तान को हुआ है, ऐसे शब्दों में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को कड़े बोल सुनाएं है|

जम्मू कश्मीर के कथुआ एवं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुई सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर कड़ी आलोचना की है| आजतक पाकिस्तान भारत को लगातार परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा था| पाकिस्तान यह परमाणु शस्त्रधारी देश होकर हम अपने परमाणु शोभा के लिए नहीं रखे हैं| आवश्यकता के अनुसार भारत के विरोध में उसका उपयोग करते हुए पाकिस्तान नहीं सोचेगा, यह चेतावनी पाकिस्तान से दी जा रही थी| दुनिया भरके विश्‍लेषक भी भारत में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत को संयम दिखाने की मांग कर रहे थे| पाकिस्तान से दिए जानेवाले परमाणु शस्त्र की धमकियां उसके पीछे प्रमुख कारण था| पर कुछ भी होने पर पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला करके आत्मघात नहीं कर सकता, ऐसा भारत ने लगातार स्पष्ट किया था| फिर भी पाकिस्तान के परमाणु धमकियों का अंतरराष्ट्रीय समुदाय एवं विश्‍लेषक तथा बुद्धिमंतो पर विशेष प्रभाव हो रहा था|

इस पृष्ठभूमि पर पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला किया| उसके बाद पाकिस्तान ने भारत के हवाई सीमा में घुसकर हमले किए हैं| फिर भी परमाणु शस्त्र का उल्लेख नहीं किया है| जिसकी वजह से भारत पर परमाणु हमला करने की पाकिस्तान से दी जानेवाली धमकियां खोखली होने की बात दुनिया में फैली है| इसका दाखिला प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के कथुआ की सभा में दिया| पाकिस्तान के परमाणु धमकियों की हवा भारत की वायुसेना ने निकाल ली है, ऐसा प्रधानमंत्री ने कहा है| यह नया भारत है और हम पर हुआ आतंकी हमला भारत सहन नहीं करेगा| शत्रु की सीमा में घुसकर आतंकवादियों के अड्डे तबाह करने की ताकत भारत रखता है, ऐसा प्रधानमंत्री ने आगे कहा है|

इससे पहले भी पाकिस्तान ने उरी में आतंकवादी हमला करते हुए भारतीय जवानों की बलि ली थी| उसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक करके भारतीय लष्कर ने इस हमले का बदला लिया था| उसके बाद पाकिस्तान के समर्थन पर पल रहे जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में आत्मघाती हमला करके सीआरपीएफ के ४० जवानों को शहीद किया था| भारत ने बालाकोट में हवाई हमला करके आतंकी अड्डा तबाह करके पाकिस्तान को उसका प्रत्युत्तर दिया| इसका संदर्भ देते हुए आगे चलकर अगर तीसरी गलती की तो उनकी खैर नहीं, इसका एहसास पाकिस्तान को हुआ है, ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की सभा में स्पष्ट किया है|

दौरान केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बालाकोट के हवाई हमले के बाद पाकिस्तान से दी जाने वाली परमाणु धमकी खोखली होने की बात कही है| तथा बालाकोट में हवाई हमले के बाद हफ्ते भर के समय के बाद पाकिस्तान के बलूचिस्तान में परमाणु हथियारों के भंडार में परमाणु रिसाव होने की खबरें आ रही थी| इसी दौरान भारत के गृहमंत्री ने देश ने तीसरे सर्जिकल स्ट्राइक करने की बात एक सभा में घोषित की थी| पर उसकी जानकारी हम उजागर नहीं करेंगे, ऐसे सूचक विधान केंद्रीय गृहमंत्री ने किया था| अबतक इस बारे में सारी जानकारी उजागर नहीं हुई है, फिर भी यह बात ध्यान केंद्रित करने वाली साबित हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.