उकसाने पर भारतीय लष्कर दुश्मन को छोडेगा नही – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नवी दिल्ली: ‘भारत शांति का समर्थक देश है| लेकिन, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने के लिए भारत हिचकिचाएगा नही| भारतीय लष्कर उकसाता नही| लेकिन, हमें किसी ने उकसाया तो भारतीय लष्कर दुश्मन को छोेडेगा नही’, इस शब्दों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्होंने पाकिस्तान को और एक बार चेतावनी दी है, यह दिख रहा है| पिछले कुछ दिनों से भारतीय लष्कर प्रमुख पाकिस्तान को कडे इशारे दे रहे है| पाकिस्तान की भारत विरोधी गतिविधियों पर भारत की यह प्रतिक्रिया होने की बात मानी जा रही है|

उकसाने, भारतीय लष्कर, दुश्मन, छोडेगा, नही, प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, भारत, पाकिस्तान‘नैशनल कैडेट कोअर’ (एनसीसी) के छात्राओं को नई दिल्ली में आयोजित समरोह में संबोधित करते समय प्रधानमंत्री मोदी इन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पिछले चार वर्षों में अहम कदम उठाए गए है, यह स्पष्ट किया| भारत को शांति की अपेक्षा है और भारत शांति का पुरस्कार करनेवाला देश है| लेकिन, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरत पडने पर सही कदम उठाने के लिए भारत हिचकिचाएगा नही, यह कहकर प्रधानमंत्री मोदी इन्होंने पाकिस्तान का जिक्र किए बिना उसे कडी चेतावनी दी| भारतीय लष्कर किसी को भी उकसाता नही, लेकिन चुनौती मिली तो भारतीय लष्कर देश के दुश्मनों को छोडता नही’, इन शब्दों में प्रधानमंत्री मोदी इन्होंने आनेवाले समय में भी भारत अपनी भूमिका पर कायम रहेगा, यह संकेत दिए|

कुछ दिनों से भारत के लष्कर प्रमुख ने लगभग इन्हीं शब्दों का प्रयोग करके पाकिस्तान को संदेस दिए थे| जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी लष्कर की हरकतें बढ रही है, यह दिखाई दे रहा है| पाकिस्तानी लष्कर ने ‘स्नायपर’ का इस्तेमाल शुरू करके भारतीय सैनिकों को शहीद करने के समाचार भी सामने आ रहे थे| साथ ही पाकिस्तान ने सैकडों टैंक नियंत्रण रेखा के पास तैयार रखने का वृत्त भी प्रसिद्ध हुआ था| पाकिस्तान तोंप के एक लाख गोले खरीद रहा है, यह वृत्त भी सामने आया था|

इस वजह से पाकिस्तान भारत के विरोध में युद्ध की तैयारी कर रहा है, यह बात स्पष्ट हुई थी| साथ ही पाकिस्तान के लष्कर प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी भारत को कडा प्रत्युत्तर देने की धमकी दे रहे है| वही, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने देश के पास परमाणु हथियार है और युद्ध हुआ तो उसमें किसी की भी जित नही होगी, यह दावा किया था| भारत के गणतंत्रदिवस के दो दिन पहले पाकिस्तान ने परमाणु ‘नस्र’ मिसाइल का परीक्षण किया था|

इस परीक्षण के बाद पाकिस्तानी लष्कर ने भारत को उकसाने के लिए प्रतिक्रिया दर्ज की थी| इस पृष्ठभुमि पर एनसीसी के छात्राओं को संबोधित करते समय प्रधानमंत्री मोदी इन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी है, यह दिखता है| जमीन, आकाश और समुद्र से परमाणु हमला करने की क्षमता रख रहे गिनेचुने देशों में भारत का समावेश है, यह ध्यान आकर्षित करनेवाला वक्तव्य इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने किया|
लष्कर प्रमुख जनरल बिपीन रावत इनके बाद प्रधानमंत्री ने भी पाकिस्तान को दी इस चेतावनी की वजह से पाकिस्तान की करतुतें भारत काफी गंभीरता से देख रहा है, यही संकेत प्राप्त हो रहे है| अगले समय में पाकिस्तान की भारत विरोधी गतिविधियों को उतना ही या उससे भी अधिक तीव्र प्रत्युत्तर प्राप्त होगा, यह संदेश इसके द्वारा पाकिस्तान को दिया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.