अमरिका का पाकिस्तान को नया इशारा

वॉशिंगटन: अमरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने पाकिस्तान में जाकर दिए कड़े इशारे के बाद, अमरिका के विदेश मंत्रालय ने फिर एक बार पाकिस्तान को आतंकवादियों पर कारवाई करने की याद दिलाई है। आने वाले कुछ हफ्तों में या महीनों में पाकिस्तान यह कारवाई करें ऐसी अपेक्षा व्यक्त करके इस पर अमरिका की कड़ी नजर होगी ऐसा अमरिका के विदेश मंत्रालय ने सूचित किया है।

अमरिका के ‘साउथ एंड सेंट्रल एशियन अफेयर्स’ विभाग के उपमंत्री एवं अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए नियुक्त किए गए विशेष प्रतिनिधी एलिस जी. वेल्स ने पत्रकार परिषद में इस बारे में भूमिका स्पष्ट की है। विदेश मंत्री टिलरसन इनके साथ पाकिस्तान का दौरा करनेवाले प्रतिनिधि मंडल में एलिस वेल्स भी शामिल थे। उस समय टिलरसन एवं पाकिस्तान के नेताओं में हुई चर्चा की जानकारी वेल्स ने उजागर की है।

इशाराआतंकवादियों पर कारवाई के लिए अमरिका ने पाकिस्तान को आदेश नहीं दिए। इस बारे में निर्णय लेने का अधिकार पाकिस्तान को ही है, पर अगर पाकिस्तान ने निर्णय नहीं लिया तो उसके बाद अमरिका अपने नीति में आवश्यक बदलाव करेगा, इन सरल शब्दों में विदेश मंत्री टिलरसन ने पाकिस्तान को समझ देने की बात वेल्स ने कही है। उसके साथ, अफगानिस्तान में तालिबान विरोधी संघर्ष के बारे में भी वेल्स ने अत्यंत महत्वपूर्ण विधान किए हैं।

हम अफगानिस्तान के युद्ध में जीत रहे हैं, ऐसा समाधान अमरिका तालिबान को कभी भी प्राप्त नहीं होने देगा। जल्द ही तालिबान के विरोध में आक्रामक लष्करी मुहिम हाथ ली जाएगी। उसके साथ तालिबान के विरोध में अमरिका के राजनीतिक गतिविधियां की तीव्र किये जाएंगे, ऐसा वेल्स ने कहा है।

पाकिस्तान यह इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण देश होकर, सन २०१४ के बाद पाकिस्तान में आतंकवादियों के विरोध में कठोर कारवाई शुरु की थी, ऐसा वेल्स ने कहा। पर यह कारवाई पाकिस्तान में रक्तपात करने वाले आतंकवादियों के विरोध में थी। आने वाले समय में पाकिस्तान अफगानिस्तान एवं भारत के विरोध में कारवाई करने वाले आतंकवादियों पर ऐसी ही कठोर कारवाई करें, ऐसी अपेक्षा एलिस वेल्स ने व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.