सूड़ान के दोनों गुट ने किया युद्ध विराम का नया ऐलान – खार्तूम में हवाई हमले जारी

कैरो – संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रस्ताव स्वीकार करके सूड़ान की सेना और अर्धसैनिक बल ७२ घंटे का नया युद्ध विराम करने के लिए तैयार हुए। लेकिन, यह युद्ध विराम ज्यादा देर तक नहीं चलेगा, यह विश्लेषकों ने किया दावा कुछ ही घंटे में सच साबित हुआ। राजधानी खार्तूम पर हवाई हमले हुए हैं और इस देश की स्थिति काफी खराब होने का बयान संयुक्त राष्ट्र संघ के निरिक्षकों ने किया हैं। 

युद्ध विरामसूड़ान में पिछले १५ दिनों से शुरू गृहयुद्ध रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहल की। संयुक्त राष्ट्र संघ ने नियुक्त किए हुए निरिक्षक बोल्कर पर्थेस ने सूड़ानी एवं विदेशी जनता की सुरक्षा के लिए सेना और अर्धसैनिक बल के सामने अतिरिक्त युद्ध विराम करने की मांग रखी थी। इस गृहयुद्ध के कारण संकट में फंसी सूड़ान की जनता के लिए स्थिर और भरोसेमंद युद्ध विराम की ज़रूरत होने का बयान पर्थेस ने किया। सूड़ानी जनता तक मानवीय सहायता पहुंचाना ज़रूरी है, यह भी उन्होंने स्पष्ट किया। 

इसके अनुसार सूड़ान की सेना और अर्धसैनिक बल ७२ घंटों के नए युद्ध विराम के लिए तैयार हुए। इस दौरान सूड़ान में राहतकार्य के साथ ही मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सहायता करने की बात दोनों गुटों ने स्वीकारी थी। लेकिन, इससे संबंधित जानकारी सामने आने के कुछ ही मिनिट बाद खार्तूम और अन्य क्षेत्रों पर जोरदार हवाई हमले हुए। युद्ध विराम के इस उल्लंघन के लिए सूड़ान के दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। 

इसी बीच, सूड़ान के संघर्ष में ५०० से अधिक लोग मारे गए हैं और ४,५०० से अधिक घायल हुए हैं। यह गृहयुद्ध अब सूड़ान तक सीमित नहीं रहा। पड़ोसी अफ्रीकी देश एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी यह संघर्ष खतरा साबित हो सकता हैं, ऐसी चेतावनी पश्चिमी विश्लेषकों ने पहले ही दी थी। अमरीका और सौदी अरब जल्द ही सूड़ान के दोनों गुटों के सामने युद्ध विराम का नया प्रस्ताव रख रहे हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.