देश में कोरोनावायरस के कारण चौबीस घंटों में ३० लोगों की मृत्यु

नयी दिल्ली – देश में कोरोनावायरस के कारण गत चौबीस घंटों में ३० लोगों की मौत हुई। इससे देश में इस संक्रमण से जान गँवाये लोगों की संख्या बढ़कर १०० से उपर गयी होकर, अबतक इस संक्रमण से १०९ लोगों की मृत्यु हुई है। साथ ही, कुल मरीज़ों की संख्या ७०० से बढ़कर ४ हज़ार ६७ पर पहुँची होने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। कुछ न्योज़ रिपोर्ट्स् के अनुसार मृतकों की संख्या ११८ तक पहुँची होने के और मरीज़संख्या ४३०० के आगे गयी होने के दावे किये जा रहे हैं।

देश में केवल चार दिनों में कोरोनावायरस के मरीज़ों की संख्या बढ़कर दोगुनी हुई है। तबलिघी जमात इस धार्मिक संगठन से संबधित मरीज़ों की संख्या इसमें अधिक है। अब तक इस संगठन से संबंधित १४४५ लोगों की रिपोर्ट्स् पॉझिटिव्ह आयीं हैं। साथ ही, इस कार्यक्रम के बाद देश के विभिन्न राज्यों में गए इस संगठन के कार्यकर्ता और उनके संपर्क में आये २५५०० लोगों को अबतक पहचाना होकर उन्हें दूसरों से अलग रखा गया है। वैसी ही, इस संगठन से संबंधित १७५० विदेशी नागरिकों को ब्लॅकलिस्ट में डाला गया है, ऐसी जानकारी भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी।

देश में चौबीस घंटों में ३० लोगों की मृत्यु हुई और मरीज़ों की संख्या ६९३ से बढ़कर ४ हज़ार ६७ तक पहुँची है, ऐसा उन्होंने कहा। इस संक्रमण से मरे हुए लोगों में से ६० प्रतिशत मरीज़ों की उम्र ६० साल से अधिक थी; वहीं, ४० से ६० उम्रगुट के ३० प्रतिशत नागरिक थे, ऐसी जानकारी अग्रवाल ने दी है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडू और उसके बाद दिल्ली में सार्वधिक मरीज़ पाये गए हैं। दिल्ली के मरीज़ों की संख्या भी ५०० के आगे पहुँच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.