अफगानिस्तान के गझ्नी प्रांत में हुए हमले में २५ सैनिकों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

काबुल – अफगानिस्तान के गझ्नी प्रांत में स्थित लष्करी अड्डे पर हुए हमले में २५ अफगान सैनिक मारे गए है| कराबाग जिले के इस अड्डे पर सात अफगान सैनिकों ने ही अपने सहयोगी सैनिकों पर हमला किया है, यह बात प्राथमिक जांच से स्पष्ट हुई है| हमलावर सैनिक तालिबान के सदस्य होंगे, यह संभावना भी व्यक्त की जा रही है| कुछ दिन पहले ही तालिबान ने अमरिका के बगराम हवाई अड्डे पर हमला किया था|

शुक्रवार की रात कराबाग में अफगान सेना के अड्डे पर हुए इस हमले में यकायक गोलीबारी शुरू की गई| इस अड्डे पर मौजूद सात अफगान सैनिकों ने अपने ही सहयोगी सैनिकों को मारना शुरू किया| इसी अड्डे पर मौजुद अन्य सैनिकों ने इन हमलावर सैनिकों को रोकने की कोशिश की| इस दौरान हुई मुठभेड में हमलावर सैनिक भी मारे गए| इस मुठभेड में कम से कम २५ सैनिक मारे गए होंगे, यह कहा जा रहा है| इसके अलावा कई सैनिक इस हमले के दौरान जख्मीं होने की बात कही जा रही है| पर, इन सैनिकों की संख्या अभी सामने नही आयी है|

तालिबान ने अफगान सेना में अपने समर्थक भरती किए है, यह आशंका कई वर्षों से लगातार व्यक्त की जा रही है| अफगान एवं अमरिकी अड्डों पर अंदर से ही हुए हमलों ने यह आशंका सच्ची साबित की है| शुक्रवार के दिन हुआ हमला भी इसी का हिस्सा होने की बात दिख रही है| इस हमले की वजह से तालिबान की ताकत फिर एक बार दिखाई देने की बात कही जा रही है|

इस दौरान अमरिका ने तालिबान के साथ शांतिवार्ता स्थगित करने का ऐलान किया| अमरिका के विशेष दूत झल्मे खलिल्जाद ने शुक्रवार देर से इस निर्णय की जानकारी साझा की| तालिबान के सदस्यों से भेंट करके उन्हें बगराम लष्करी अड्डे पर हुआ हमला और इस हमलें के संभावित नजितों की कल्पना दी गई है और अब यह बातचीत स्थगित करने का निर्णय होने की जानकारी भी खलिल्जाद ने साझा की| अमरिकी दूत ने इसी दौरान पाकिस्तान के विदेशमंत्री एवं लष्करप्रमुख से भेंट करने का वृत्त भी सामने आया है|

मंगलवार के दिन तालिबान ने अमरिका ने अफगानिस्तान में बनाए सबसे बडे ‘बगराम हवाई अड्डे’ पर हमला किया| इस अड्डे के बाहरी हिस्सें में होनेवाले स्वास्थ्य केंद्र के नजदिकी क्षेत्र में तालिबानी आतंकियों ने यह विस्फोट कराया| इस हमले में दो अफगान नागरिकों की मौत हुई है और लगभाग ७० से भी अधिक जख्मीं हुए थे| इस हमले में दो अफगान नागरिक भी मारे गए थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published.