१ जून से २०० ट्रेनें चलेंगी – रेलमंत्री ने किया ऐलान

नई दिल्ली – रेल प्रशासन ने १ जून से देशभर में २०० विशेष ट्रेने चलाने का निर्णय किया है। केंद्रीय रेलमंत्री पियूष गोयल ने इस बारे में ऐलान किया। ये २०० विशेष ट्रेने समयसारिणी के अनुसार चलायी जाएँगी और इन ट्रेनों के लिए ऑनलाइन बुकिंग जल्द ही शुरू होगा, ऐसी जानकारी रेलमंत्री ने साझा की।

लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद बंद की गई रेलसेवा क्रमानुसार शुरू करने के निर्णय रेल प्रशासन ने घोषित किया है। सोमवार रात को रेलमंत्री ने १ जून से २०० विशेष ट्रेने चलाने का ऐलान किया। ये विशेष ट्रेने नॉन एसी रहेंगी। इन गाड़ियों की संख्या धीरे धीरे बढ़ाई जाएगी। साथ ही, इन गाडियों के लिए टिकटों की बिक्री ऑनलाइन होगी।

फिलहाल विभिन्न राज्यों में फँसे मज़दूर श्रमिक ट्रेनों से घर लौट रहें हैं। १ मई से इन मजदूरों के लिए चलाई जा रहीं गाडियों से अबतक २१ लाख से भी अधिक मज़दूर अपने गाँव लौटे हैं। रेल मंत्रालय ने अब नई गाईड़लाईन्स जारी कीं हैं। इसके अनुसार रेल मंत्रालय, राज्य सरकार समेत केद्रीय गृहमंत्रालय से समन्वय बनाकर ट्रेन चलाएगा। जिन राज्यों से मज़दूर घर लौटने हैं, उन राज्य सरकारों को नोड़ल अफ़सर को नियुक्त करना होगा। इन अफसरों को इन सभी मज़दूरों का पंजीकरण करके उनकी सूचि रेल प्रशासन को देनी होगी। इस सूचि के अनुसार विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय किया जाएगा। इसमें इन मजदूरों को स्टेशन तक पहुँचाने का प्रबंध करें, यह निवेदन रेलमंत्री गोयल ने राज्य सरकारों से किया है।

इसी बीच रेल प्रशासन ने मजदूरों के लिए कुछ नियमों का ऐलान किया है। हर एक मज़दूर की रेल स्थानक में प्राथमिक जाँच की जाएगी। टिकट पर दीं सूचनाओं का पालन करना मजदूरों के लिए अनिवार्य रहेगा। साथ ही, मज़दूरों को मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा। कोरोना के लक्षण ना होनेवाले मज़दूरों को यात्रा करने की अनुमति रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.