उड़न तश्‍तरियों का मुद्दा अमरिकी संसद को गंभीरता से देखना होगा – सिनेटर मार्को रुबिओ

मार्को रुबिओवॉशिंग्टन – ‘उड़न तश्तरियों के मुद्दे की ओर कैपिटल हिल काफी विचित्र तरीके से देखती है। संसद में हमारे कुछ सहयोगी इस मुद्दे पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए काफी उत्सुक हैं। कुछ लोग उड़न तश्तरी का मुद्दा उपस्थित करने पर बड़ी तुच्छता से हंसकर यह बात टालते हैं। लेकिन, यह काफी अहम मुद्दा है और इसे लांच्छन समझकर और इससे दूर भागकर इसका जवाब प्राप्त होने की उम्मीद रखना संभव नहीं होगा। अमरिकी संसद ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और इससे संबंधित प्रक्रिया भी गंभीरता से शुरू करने की आवश्‍यकता है’, इन शब्दों में अमरिकी सिनेटर मार्को रुबिओ ने उड़न तश्तरियों के मुद्दे पर अपनी भूमिका आक्रामकता से रखी।

रिपब्लिकन पार्टी के सिनेटर रुबिओ बीते वर्ष अमरिकी सिनेट की इंटेलिजन्स कमिटी की प्रमुख रह चुके हैं। तब इन्होंने उस समय के रक्षामंत्री और ‘डायरेक्टर ऑफ नैशनल इंटेलिजन्स’ से उड़न तश्तरियों से संबंधित रपट माँगी थी। यह ‘अनक्लासिफाईड रिपोर्ट’ अगले महीने में अमरिकी संसद में पेश किया जा रहा है। इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी दायरे में परग्रहनिवासी एवं उड़न तश्तरियों का मुद्दा फिर से बातचीत में उठा है। रुबिओ ने एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार से इस मुद्दे को अब गंभीरता से लेने की आवश्‍यकता होने का आवाहन करके इस ओर ध्यान आकर्षित किया है।

मार्को रुबिओ‘कोई चीज हमें अपने हवाई क्षेत्र में नहीं चाहिये और इसके बावजद वह लगातार मंड़राती रहे तो इस ओर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों के नज़रिए से देखना चाहिये’, इन शब्दों में रुबिओ ने उड़न तश्तरियों की गंभीरता स्पष्ट की। इस मुद्दे के पुख्ता जवाब प्राप्त होने तक इससे संबंधित घटनाएं एवं सारी जानकारी एक ही स्थान पर सही तरीके से इकठ्ठा करने की आवश्‍यकता है, यह सलाह भी रुबिओ ने इस दौरान प्रदान की। सिनेटर रुबिओ की माँग के बाद अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने उड़न तश्तरियों के मुद्दे पर कबूली देनेवाला बयान सामने आया है।

हमने राष्ट्राध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान आसमान में उड़ान भर रही चीजों की फुटेज देखी है, ऐसा ओबामा ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था। ‘यह चीजें पुख्ता क्या हैं, इससे संबंधित किसी भी तरह का सटीक स्पष्टीकरण अभी देना संभव नहीं हुआ है। उनकी गतिविधियों का पैटर्न अभी समझा नहीं गया है। अमरिकी यंत्रणा और अफसर इसकी मार्को रुबिओगंभीरता से जाँच कर रहे हैं’, ऐसा पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ओबामा ने कहा। रुबिओ और ओबामा के साथ ही अमरिकी रक्षाबल के पूर्व पायलट एवं वरिष्ठ अफसरों के साक्षात्कार भी प्रसारमाध्यम जारी कर रहे हैं। इसमें अमरिकी रक्षा विभाग के पूर्व वरिष्ठ अफसर लु एजिज़ोन्दो और पूर्व पायलट रायन ग्रेव्ज का भी समावेश है। पायलट रायन ग्रेव्ज ने एक साक्षात्कार के दौरान यह दावा किया है कि, उन्हें और उनके दल को लगातार दो वर्ष उड़न तश्तरी दिखाई दे रही थी।

वर्ष २०१७ में अमरिकी रक्षा विभाग ने पहली बार उड़न तश्तरियों से संबंधित खोजकार्य जारी होने की बात अधिकृत स्तर पर कबूल की थी। वर्ष २००७ से २०१२ के दौरान अमरिकी रक्षा विभाग ने इससे संबंधित एक विशेष गुट गठित करके जानकारी प्राप्त की थी। इसके बाद वर्ष २०१७ और २०१८ में अमरिकी प्रसार माध्यम एवं कुछ गुटों द्वारा उड़न तश्तरियों के वीडियो जारी किए गए थे। सितंबर २०१९ में अमरिकी नौसेना ने यह वीडियो सच्चे के होने की बात कबूली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.