तुर्की में परमाणु बम के लिए इस्तेमाल हो रहे ‘कैलिफोर्नियम’ की तस्करी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरअंकारा: तुर्की के पुलिस ने २ दिनों पहले किए कार्रवाई में एक वाहन से परमाणु बम निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जानेवाले कैलिफोर्नियम जब्त किया है| इस मामले में तुर्की ने ५ लोगों को गिरफ्तार किया है| लगभग १८.१ ग्राम वजन के किरण उत्सर्ग के साहित्य की बिक्री अंतरराष्ट्रीय नियमों में प्रतिबंधित है| इससे पहले भी तुर्की में लगभग डेढ़ किलो वजन के किरण उत्सर्ग के साहित्य की तस्करी उजागर हुई थी|

तुर्की की वायव्य दिशा के ‘बोलूं’ प्रांत में पुलिस ने किए कार्रवाई में एक कार कब्जे में ली गई है| इस कार के गियर के पास एक प्लास्टिक थैली में संदिग्ध वस्तु होने की जानकारी तुर्की के पुलिस ने दी थी| इस थैली में लगभग सवा सात करोड डॉलर के किरण उत्सर्ग का साहित्य बरामद होने की बात तुर्की के पुलिस ने कही है| इस वाहन के मालिक के साथ अन्य चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है| तथा इस किरण उत्सर्ग के साहित्य की तस्करी की जांच शुरू है और यह साहित्य ‘तुर्किश एटॉमिक एनर्जी एजेंसी’ (टीएईके) को भेजा है|

यह किरण उत्सर्ग साहित्य कैलिफोर्नियम होने का दावा किया जा रहा है| कैलिफोर्नियम का उपयोग परमाणु बम निर्माण के लिए एवं परमाणु केंद्र चलाने के लिए भी किया जाता है| वर्ष १९५० में कैलिफोर्निया के विद्यापीठ में सबसे पहले इस किरण उत्सर्ग के साहित्य का संश्‍लेषण किया गया था| इसीलिए इस किरण उत्सर्ग के साहित्य को इस शहर का नाम दिया गया है| परमाणु बम के निर्माण के साथ कैलिफोर्नियम का उपयोग मेटल डिटेक्टर और सोने के उत्खनन के लिए किया जाता है|

फिलहाल कैलिफोर्नियम का संश्‍लेषण सिर्फ अमरिका और रशिया से किया जाता है| अन्य देशों में कैलिफोर्नियम के आइसोटोप नहीं मिलते| ऐसी परिस्थिति में तुर्की में कैलिफोर्नियम बरामद होने की वजह से चिंता व्यक्त की जा रही है| तुर्की में इससे पहले भी कैलिफोर्नियम बरामद किया गया था| पिछले वर्ष मार्च महीने में तुर्की की पुलिस ने राजधानी अंकारा में किए कार्रवाई में एक वाहन में डेढ़ किलो वजन का कैलिफोर्नियम जप्त किया थे|

दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर खाड़ी क्षेत्र में तनाव निर्माण हुआ है| अंतरराष्ट्रीय नियमों को कुचलकर ईरान परमाणु बम का निर्माण करने का आरोप अमरिका, इस्रायल और सौदी अरब कर रहे हैं| ऐसी परिस्थिति में परमाणु बम निर्माण के लिए आवश्यक किरण उत्सर्ग का साहित्य तुर्की में बरामद होने की वजह से खलबली फैली है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.