इस वर्ष के अंत तक सोने का दाम प्रति औंस २ हजार डॉलर्स होगा – निवेषक एवं विश्‍लेषक डेविड रोश का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बदलने वाली भू राजनीतिक स्थिति और अमरिका के ‘फेडरल रिजर्व’ ने कर्ज़ दरों में वृद्धि के बारे में दिए संकेतों के कारण सोने की कीमत इस साल के अंत तक बहुत बड़ी छलांग लगाएगी और इसकी वजह से यह दाम लगभग दो हजार डॉलर्स प्रति औंस (२८.३५ ग्रॅम) तक भड़क सकते हैं, ऐसी चेतावनी उच्चतर विशेषज्ञ डेविड रोश ने दी हैं| सोमवार को आंतरराष्ट्रीय बाजार में हुए व्यवहारों में सोने की कीमत १४०४ डॉलर्स प्रति औंस दर्ज हुई थीं| इस पृष्ठभूमि पर रोश ने दी चेतावनी ध्यान आकर्षित करने वाली साबित होती हैं|

पीछले महीने में पर्शियन खाड़ी में हुई घटनाओं की पृष्ठभूमि पर सोने की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि होते हुए यह दाम १४०० डॉलर्स तक छलांग लगाते देखे गए| छह साल बाद पहली बार ही सोने के व्यवहारों में ऐसी छलांग दर्ज हुई थीं| इस वृद्धि से कुछ सप्ताह पहले विशेषज्ञ से इस साल के मतलब २०१९ के अंत तक सोने की कीमत १४०० डॉलर्स तक पहुंचने की भविष्यवाणी की जा रही थीं| परंतु साल के पहले छह महीने पूर्ण होने के पहले ही सोने की कीमत ने प्रति औंस १४०० डॉलर्स पर छलांग लगाकर अंतरराष्ट्रीय निवेश दरों के साथ बाजार में सनसनी पैदा कर दी हैं|

सोने की कीमत में शुरू इस वृद्धि के कारण इस क्षेत्र के निवेशकर्ता और विशेषज्ञों में उत्साह का वातावरण निर्माण हो गया हैं| इसी पृष्ठभूमि पर लंदन की ‘इंडिपेंडेंट स्ट्रॅटजी’ इस कंपनी के प्रमुख डेविड रोश ने सोने की कीमतों के बारे में नई भविष्यवाणी कर ध्यान आकर्षित कर दिया हैं| रोश ने इस साल के शुरुआत से ही सोने की कीमतों में लगातार होने वाली वृद्धि की ओर ध्यान आकर्षित करके साल के आखिर तक यह कीमत २००० डॉलर्स प्रति औंस तक जा चुकी होंगी, ऐसी चेतावनी दी हैं|

इसके लिए विश्व के भू राजनैतिक समीकरण के साथ ही अमरिका ने शुरू किए व्यापारयुद्ध के लंबे समय तक बना प्रभाव महत्वपूर्ण घटक होंगे ऐसा रोश ने कहा हैं| इस व्यापार युद्ध के कारण बांड और शेयर बाजार पर नकारात्मक छाया होते हुए अर्थव्यवस्था पर भी बंदी की छाया बनी हैं| इसकी अनुभूति ब्रिटिश विशेषज्ञों ने कराई हैं| उसी समय दूसरी ओर अमरिका की ‘फेडरल रिझर्व’ ने ब्याज दरों में बदलाव के बारे में अलग-अलग संकेत देना सोने के दरों में वृद्धि के लिए सकारात्मक होने का दावा रोश ने किया ने किया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.