रशिया के व्यापारी बंदरगाह पर डॉलर्स के व्यवहार पर बंदी- राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का आदेश

मॉस्को: रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने देश के सभी व्यापारी बंदरगाह पर होने वाले व्यापार में अमरिकी डॉलर के उपयोग पर बंदी लाने के आदेश दिए हैं। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने इस बारे में रशियन संसद में जल्द ही विधेयक मंजूर करें, ऐसी स्पष्ट सूचना दी है। कुछ दिनों पहले रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने रशिया ‘ब्रिक्स’ गट के साथ दुनिया के चुनिंदा चलन के एकाधिकार को आवाहन किया था। इस पृष्ठभूमि पर नया आदेश ध्यान केंद्रित कर रहा है।

पिछले कई वर्षों में रशिया ने चीन ए अन्य देशों की सहायता से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमरिकी डॉलर का वर्चस्व कम करने के लिए जोरदार गतिविधियां शुरू की है। इसके लिए विविध सहयोगी देशों के साथ स्थानिक चलन व्यवहार करने को प्राधान्य देने का निर्णय भी लिया था। इन प्रयत्नों को अच्छी सफलता मिल रही है। चीन, भारत, जापान जैसे देशों ने रशिया के साथ ऐसे स्वरूप का व्यवहार शुरू किया है। अन्य देशों के साथ डॉलर का व्यवहार टालने वाले रशिया ने देश के अंतर्गत स्तर पर भी व्यापार, निवेश और बैंकिंग क्षेत्र में स्थानिक चलन रूबल को प्राधान्य देना शुरु किया है।

पर रशिया के कुछ कंपनियों ने अमरिकी डॉलर का उपयोग व्यवहार में शुरू रखने की बात सामने आई है। उसके बाद करीब डेढ़ वर्षों पहले राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने व्यापारी बंदरगाह में होनेवाले व्यवहार के लिए रूबल का उपयोग शुरू करने का प्रस्ताव दिया था, पर उसे कार्यान्वित होने के लिए कदम नहीं उठाए थे। राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने आने वाले वर्ष की शुरूआत से रूबल का उपयोग शुरू करने के स्पष्ट आदेश दिए हैं। उसके लिए संसद को स्वतंत्र विधेयक तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

रशियन कंपनी के हित संबंध रखने के लिए डॉलर्स से रूबल में व्यवहार बदलने के लिए अल्प समय का कालावधि दिया जाएगा, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी है। यह निर्णय कार्यान्वित होने के बाद रूबल में होनेवाले व्यवहार बढ़ेंगे और बंदरगाह में रशियन कंपनियों से सेवा लेने वाले परदेसी कंपनी को भी रूबल का इस्तेमाल करना होगा, यह दावा अधिकारियों ने किया है।

कुछ दिनों पहले रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने ब्रिक्स की बैठक की पृष्ठभूमि पर महत्वपूर्ण इशारा दिया था। जागतिक वित्तव्यवस्था में विशिष्ट चलन का अतिरिक्त प्रभाव होने का उल्लेख किया था। अंतर्राष्ट्रीय वित्त क्षेत्र में सुधार लाने की आवश्यकता है। वित्त व्यवस्था में कुछ विशिष्ट आरक्षित चलन का एकाधिकार होकर उस पर मात करना आवश्यक है ऐसा आवाहन भी किया था।

चीन ने अपने युवान चलन का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपयोग, रशिया से चीन को होने वाली सहायता, ब्रिक्स की स्थापना, चीन तथा ब्रिक्स के माध्यम से निर्माण की गई अर्थसंस्था यह बातें डॉलर को आवाहन देने की योजना होने का भाग माना जा रहा है। अमरीकी डॉलर को आवाहन देने के लिए रशिया एवं चीन ने साथ मिलकर करार किया है। इस में व्यापार, निवेश और बैंकिंग क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की जोरदार गतिविधियां शुरू है।

अमरीका के प्रसिद्ध निवेशकार एवं आर्थिक क्षेत्र के तज्ञ जिम रॉजर्स ने हालही में डॉलर का प्रभाव घटाने एवं दुनिया के प्रमुख देश से डॉलर को जागतिक व्यवहार से कम करने के प्रयत्न करने हो रहे हैं, यह दावा किया था। रशियन राष्ट्राध्यक्ष का यह निर्णय जिम रॉजर्स की बात को पुष्टि दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.