‘सेंकाकू’ द्विप समुह के मालिकाना हक को लेकर जापान-चीन संघर्ष की चिनगारी भडकेगी – अमरिकी अभ्यासगुट का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – ‘ईस्ट चाइना सी’ में सेंकाकू द्विप समुह के लिए चीन और जैपान में फिलहाल कोई भी विवाद नही है फिर भी आनेवाले समय में इस विवाद से दोनों पडोसी देशों में अनियंत्रित खतरे की चिनगारी गिरेगी, यह चेतावनी अमरिका के शीर्ष अभ्यासगुट ने दी है| चीन और जापान के लडाकू विमानों की ‘सेंकाकू’ की हवाई सरहद पर बढती गश्त इस क्षेत्र में तनाव बनने के लिए जिम्मेदार है, यह आलोचना भी अमरिकी अभ्यासगुट ने की है|

‘सेंकाकू’ इस द्विप समुह पर जापान का अधिकार है और वहां के द्विपों पर जापानने खुदकी प्रशासकीय यंत्रणा भी गठित की है| लेकिन चीन इन द्विपों पर अपना अधिकार जता रहा है और जापान का अधिकार हमें मंजूर नही, यह चीन का कहना है| पिछले कुछ महीनों से ‘साऊथ चाइना सी’ में बढ रहे तनाव के कारण ‘ईस्ट चाइना सी’ की गतिविधियों की ओर नजरअंदाजी हो रही है| फिर भी इस क्षेत्र में शांति बरकरार है, ऐसी परिस्थिती नही है, यह चेतावनी ‘रैंड कॉर्पोरेशन’ इस अमरिकी अभ्यासगुट ने दिया है|

चीन और जापान के लडाकू विमानों ने इस हवाई क्षेत्र में गश्त शुरू रखी है और इसकी तादाद में कमी हुई नही है| फिलहाल इन विमानों की गश्त आक्रामक नही है, फिर भी एक छोटी सी घटना भी ‘ईस्ट चाइना सी’ क्षेत्र की परिस्थिति बिगाडने के लिए कारण बन सकती है, यह चेतावनी अमरिकी अभ्यासगुट ने दी है| इस वजह से ‘सेंकाकू’ द्विपों का विवाद का हल निकालने के लिए कोशिष होनी चाहिये, यह गुजारिश भी इस अमरिकी अभ्यासगुट ने की है|

इस दौरान, सेना का इस्तेमाल करके ‘सेंकाकू’ का कब्जा करेंगे, यह धमकी चीनने इसके पहले दी थी| इसके साथ ही चीन ने इस सागरी क्षेत्र में विध्वंसक और गश्तीपोत रवाना किए थे| वही, जापान ने भी अपनी गश्ती विमाने और तटरक्षक बल की नौकाओं की गश्त बरकरार रखी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.