चीन ने ‘इनर मंगोलिया’ में अपनाई नीति के खिलाफ़ जापान में हुए प्रदर्शन

Mongolia_China-protestsटोकियो- जापान की राजधानी टोकियो में अनिवासी मंगोलियन नागरिकों ने चीनी सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन किए। चीन का स्वायत्त प्रांत कहे जा रहे ‘इनर मंगोलिया’ के स्कूलों में चीनी सरकार ने स्थानीय भाषा के स्थान पर मैंड़रीन भाषा जबरन थोंपी है। इसके विरोध में अनिवासी इनर मंगोलियन नागरिकों ने यह प्रदर्शन किए।

Mongolia_China-protestsइनर मंगोलिया में बीते कुछ दिनों से चीन की दमन नीति के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। साथ ही चीन के बाहर अनिवासी मंगोलियन नागरिकों ने रास्तों पर उतरकर चीन की नई भाषा नीति का निषेध किया है।

कुछ दिन पहले टोकियो में अनिवासी मंगोलियन नागरिकों ने चीन के खिलाफ़ प्रदर्शन किए थे। उस समय काफी कम संख्या में मंगोलियन नागरिकों की उपस्थिति रही। लेकिन, शनिवार के दिन जापान स्थित टोकियो में हुए प्रदर्शनों में हज़ारों अनिवासी मंगोलियन नागरिकों ने मास्क लगाकर चीन का निषेध किया। यह सभी प्रदर्शनकारी चीन के विरोध में नारे भी लगा रहे थे।

Mongolia_China-protestsआर्थिक, सियासी और लष्करी बल पर चीन इनर मंगोलिया के स्कूलों में स्थानीय भाषा, मंगोलियन संस्कृति, परंपरा नष्ट करके अपनी संस्कृति यहां की जनता पर जबरन थोंपने की कोशिश कर रहा है, ऐसे आरोप वहां की जनता कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.