भारत में कोरोना टीकाकरण का नया रिकॉर्ड – एक दिन में दो करोड़ से भी अधिक लोगों का टीकाकरण

नई दिल्ली – भारत ने १३ सितंबर के दिन कोरोना के ७५ करोड़ टीके लगाने का अहम मुकाम हासिल किया था। इसके मात्र चार दिनों में ही भारत में कोरोना का टीका प्राप्त करनेवाले नागरिकों की संख्या ८० करोड़ के करीब जा पहुँची है। इसका कारण शुक्रवार के दिन देश में रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ। एक दिन में तकरीबन २.२५ करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण का यह विश्‍व विक्रम है। गौरतलब है कि, एक महीने से कम समय में भारत में चार बार केवल एक दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। भारत इस वर्ष के अन्त तक सभी नागरिकों का टीकाकरण पूरा करने के लिए सक्षम होने का बयान कोरोना से संबंधित ‘केंद्रीय वर्किंग ग्रूप’ के अध्यक्ष डॉ.एन.के.अरोरा ने किया।

कोरोना टीकाकरणप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में टीकाकरण के अभियान को अधिक गति प्रदान की गई। शुक्रवार के दिन एक लाख से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। एक दिन में २.५ करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य मंत्रालय ने तय किया था। लेकिन, शाम ७.४० बजे तक २ करोड़ २२ लाख ३१ हज़ार से अधिक लोगों को टीका लगाए जाने की बात ‘को-विन’ ऐप के माध्यम से प्राप्त डाटा से स्पष्ट हुई।

शुक्रवार की दोपहर को तकरीबन डेढ़ बजे तक कोरोना के १ करोड़ टीके लगाने का मुकाम हासिल हुआ। इसके बाद डेढ़ घंटो में ही कोरोना का टीका प्राप्त करनेवालों की संख्या डेढ़ करोड़ से अधिक हुई। इसके बाद शाम ५ बजे तक २ करोड़ लोगों के टीकाकरण का रिकॉर्ड स्थापित हुआ। २७ अगस्त के दिन पहली बार देश में एक दिन में १ करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ था। इसके बाद ३१ अगस्त के दिन फिर से १ करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके बाद ६ सितंबर के दिन यही मुकाम दोबारा हासिल हुआ। ऐसे में शुक्रवार १७ सितंबर के दिन नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। शुक्रवार के दिन टीकाकरण काफी तेज़ गति से हुआ, यह बात केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंड़ाविया ने रेखांकित की।

इससे पहले गुरूवार के दिन तकरीबन ६४ लाख लोगों का टीकाकरण किया गया था। इस वजह से शुक्रवार की सुबह तक टीकाकरण हुए लोगों की संख्या देश में बढ़कर ७७.२४ करोड़ तक जा पहुँची थी। वहीं, शुक्रवार शाम तक टीकाकरण हुए लोगों की संख्या देश में ७९.५ करोड़ से अधिक होने की बात स्पष्ट हो रही है।

इसी बीच, केंद्र सरकार टीकाकरण के कार्यक्रम के तहत राज्यों को वैक्सीन की आपूर्ति कर रही है और राज्यों के हाथों में फिलहाल ६ करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध हैं। इस वजह से केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन के टीके की पर्याप्त आपूर्ति कर रही है, यह भी स्पष्ट हो रहा है। सरकार ने अक्तुबर में १०० करोड़ नागरिकों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य तय किया था। लेकिन, टीकाकरण की मौजूदा गति पर गौर करें तो यह लक्ष्य इससे पहले प्राप्त होने की संभावना है। देश में जनवरी में कोरोना के टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू किया गया था। इसके बाद पहले १० करोड़ नागरिकों का टीकाकरण ८५ दिनों में किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.